बुलंदशहर में पिता की मौत की खबर सुनते ही नाबालिग बेटी को हार्टअटैक आ गया। उसकी भी मौत हो गई। लक्ष्मी नारायण रावल (55) ड्यूटी के लिए रविवार रात घर से निकले थे। तभी रास्ते में उनकी बाइक से अचानक सांड टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह उछलकर कई फीट दूर गिरे। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने लक्ष्मी नारायण को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना जिला मुख्यालय से 60 किमी दूर नरोरा थाना क्षेत्र की है। एक घंटे के भीतर पिता-बेटी की मौत से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। सिक्योरिटी गार्ड थे लक्ष्मी नारायण रामघाट गांव के रहने वाले लक्ष्मी नारायण रावल डिबाई के मथुरिया इंटर कॉलेज में सिक्योरिटी गार्ड थे। वे रोज रात 9 बजे ड्यूटी पर जाते थे। रविवार रात वह बाइक से स्कूल के लिए निकले। 10 किलोमीटर दूर नरोरा टोल प्लाजा के पास पहुंचे थे। तभी उनकी बाइक के सामने सांड आ गया। सांड से बाइक की टक्कर होते ही वह उछलकर सिर के बल गिरे। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें तुरंत नरोरा एनएपीएस के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पहुंचाया। रात करीब 11 बजे डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पिता की मौत सुन बेटी को हार्टअटैक आया बाइक सवार की मौत की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। परिजनों को फोन पर जानकारी दी। लक्ष्मी नारायण की मौत की खबर जैसे ही उनकी बेटी ममता (17) को पता चली, वह बेहोश हो गई। ममता की देखते-देखते तबीयत काफी ज्यादा बिगड़ गई। परिजन उसे लेकर स्थानीय अस्पताल पहुंचे। वहां डॉक्टर ने बताया- इसे हार्टअटैक आया है। इसके बाद उसका तुरंत इलाज शुरू हुआ। लेकिन देर रात करीब 12 बजे ममता की भी मौत हो गई। 6 भाई-बहनों में चौथे नंबर पर थी ममता ममता की मां कृष्णा देवी ने बताया- हमारे परिवार में कुल छह बच्चे हैं। इनमें बेटे नेत्रपाल, जितेंद्र, बेटियां भावना और हेमलता की शादी हो चुकी है। ममता चौथे नंबर की बेटी थी। वह घर पर ही रहती थी। परिवार का सबसे छोटा बेटा ललित है। नरोरा थाना प्रभारी गंगा प्रसाद राजपूत ने बताया- सड़क हादसे में रामघाट गांव की पूर्व ग्राम प्रधान के पति की मौत हो गई। पिता की मौत की खबर सुनने के बाद बेटी की भी हार्ट अटैक से मौत हो गई। दोनों अलग-अलग थाना क्षेत्र की घटनाएं हैं। पिता-पुत्री के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। ————————- ये खबर भी पढ़िए… 70 साल के मौलाना ने किशोर से किया कुकर्म, VIDEO:पुलिस ने किया अरेस्ट; 11 साल के छात्र से ईद की रात की गंदी हरकत
मुजफ्फरनगर में 70 साल के मौलाना को 11 साल के किशोर के साथ कुकर्म के आरोप में अरेस्ट किया गया है। मदरसे में सो रहे किशोर के साथ गंदी हरकत करते हुए उसका वीडियो भी सामने आया है। वीडियो देखकर परिजन सन्न रह गए। इसके बाद किशोर से पूछताछ की तो मामला सामने आया। पीड़ित किशोर ने बताया- मौलाना उसे क्लास के बाद किसी काम या साफ-सफाई के बहाने रोक लेता था। फिर दूसरे कमरे में ले जाकर जबरिया कुकर्म करता था। मौलाना उसे उर्दू पढ़ाता था। पढ़िए पूरी खबर…

Leave a Reply