DniNews.Live

मैनपुरी में देवर ने भाभी को मार डाला:लूडो खेलते समय चिकोटी काटी, पति को बताने की धमकी दी तो गला दबाया

मैनपुरी में चचेरे देवर ने भाभी की हत्या कर दी। देवर-भाभी साथ बैठकर लूडो खेल रहे थे। इसी दौरान देवर ने भाभी को चिकोटी काट ली। इस पर भाभी ने विरोध किया और पति को बताने की धमकी दी। गुस्से में देवर ने भाभी का गला दबा दिया। इसके बाद देवर भाभी के मोबाइल का सिम निकालकर भाग गया। पति ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया था। वारदात 10 मार्च की है। पुलिस सिम की लोकेशन ट्रेस करते हुए देवर तक पहुंच गई। सोमवार (23 मार्च) तो पुलिस ने देवर को गिरफ्तार कर लिया। मामला कुर्रा थाना क्षेत्र का है। अब जानिए पूरा मामला डेल्हा गांव में सौरभ चौहान अपने परिवार के साथ रहता है। साल- 2016 में उसकी शादी पूनम के साथ हुई थी। दोनों का एक 5 साल का बेटा भी है। सौरभ अहमदाबाद में नौकरी करता है। उसकी पत्नी पूनम, पिता और बेटा गांव में ही रहते हैं। 10 मार्च को घर में सौरभ के पिता और बेटा मौजूद थे। इसी बीच डायल 112 से पुलिस को एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सूचना मिली। यह सूचना महिला के मायके वालों ने दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस को महिला का शव घर के अंदर जमीन पर पड़ा मिला। स्थिति संदिग्ध लगने पर पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। वहीं पत्नी की मौत की सूचना मिलने पर पति सौरभ 11 मार्च को गांव पहुंचा। इसके बाद उसने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। मोबाइल का सिम गायब होने पर पुलिस को शक हुआ
जांच के दौरान पुलिस को कई अहम सुराग मिले, जिनमें मृतका के मोबाइल का सिम गायब होना भी शामिल था। सामने आया कि हत्या किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, मृतका के चचेरे देवर ऋषभ ने ही की थी। ऋषभ का घर सौरभ के घर के पास में ही है। दोनों परिवार एकांत जगह पर रहते थे। ऋषभ की अभी शादी नहीं हुई है। वह अपने पिता के साथ खेती-किसानी में हाथ बंटाता है। पुलिस पूछताछ में ऋषभ ने बताया- मैं भाभी पूनम के साथ लूडो खेल रहा था। इसी दौरान मैंने मजाक में भाभी को चिकोटी काट ली। इसको लेकर भाभी से झगड़ा हो गया। भाभी ने मुझे धमकी दी कि तुम्हारे भाई से शिकायत करूंगी। इस पर मुझे गुस्सा आ गया। मैं भाभी को खींचकर किचन में ले गया और वहां गला दबाकर उसे मार डाला। सीओ करहल अजय सिंह चौहान ने बताया कि आरोपी का स्वभाव काफी उत्तेजित है। उसने क्षणिक गुस्से में आकर इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सहन तिराहे से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया है। ————————— ये खबर भी पढ़ें… प्रयागराज में कोल्ड स्टोरेज ढहा, 4 की मौत, 20 लोगों के दबने की आशंका उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे कोल्ड स्टोरेज की एक बिल्डिंग ढह गई। मलबे में करीब 20 मजदूर दब गए। प्रशासन 5 जेसीबी से रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहा है। एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम मौके पर हैं। अब तक 9 लोगों को मलबे से बाहर निकाला गया है। 4 की मौत हुई है। हालांकि, प्रशासन ने अभी मौतों की पुष्टि नहीं की है। पढ़ें पूरी खबर…

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *