DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

मोन्था तूफान का असर : पूर्वी चंपारण में बादलों से घिर गया आसमान, तापमान में आई गिरावट, सर्दी का अहसास हुआ

ठंडी और खेतों में नमी बनने रहने का अनुमान कृषि विशेषज्ञों के अनुसार, यह परिवर्तन रबी फसलों के लिए लाभकारी हो सकता है। ठंडी और नम हवा के कारण खेतों में नमी बनी रहेगी, जिससे गेहूं और मटर जैसी फसलों की बुआई के लिए अनुकूल माहौल बनेगा। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि यदि अगले कुछ दिनों तक बादल और नमी बनी रही तो धान की कटाई में थोड़ी रुकावट आ सकती है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि अगले दो से तीन दिनों तक बादल और हल्की ठंडी हवाएं इसी तरह बनी रहेंगी। इसके बाद जब चक्रवात मोन्था का असर कम होगा। सुबह आठ बजे शहर में छाया बादल। भास्कर न्यूज| मोतिहारी बंगाल की खाड़ी में उत्पन्न चक्रवात मोन्था का असर अब उत्तर बिहार के मौसम पर भी स्पष्ट दिखाई देने लगा है। मंगलवार की सुबह से ही पूर्वी चंपारण जिले में आसमान बादलों से ढंका रहा। हल्की हवा के साथ तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। जिले में 11 बजे तक सूरज की किरणें नदारद रहीं। जिससे मौसम में हल्की सर्दी का अहसास होने लगा। मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बना यह तूफान आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटीय इलाकों की ओर बढ़ रहा है। हालांकि इसका सीधा प्रभाव बिहार पर नहीं पड़ेगा, लेकिन इसके बाहरी असर से हवा का रुख बदल गया है। 30 अक्टूबर तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। 31 अक्टूबर को जिले के अलग-अलग जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। जिससे तापमान में भी गिरावट आएगी। समुद्री हवाएं उत्तर-पूर्व दिशा की ओर आ रही हैं। जिससे पूर्वी चंपारण समेत पूरे उत्तरी बिहार में ठंडक और नमी बढ़ गई है। स्थानीय मौसम केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो पिछले सप्ताह की तुलना में लगभग 3 से 4 डिग्री कम है। सुबह और शाम में हल्की ठंड महसूस की जा रही है। जबकि दिन के समय हल्की गर्मी रह रही है। मोतिहारी शहर सहित चकिया, अरेराज, घोड़ासहन, पकड़ीदयाल और हरसिद्धि क्षेत्रों में सुबह से ही बादलों की परत छाई रही। मौसम के अचानक करवट लेने से लोग गर्म कपड़ों की तलाश में लग गए हैं। बच्चे और बुजुर्गों ने सुबह-शाम अब हल्की ऊनी वस्त्र पहनना शुरू कर दिया है।


https://ift.tt/XDL3rwY

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *