लखनऊ में नगर निगम का हाउस टैक्स बकाया नहीं जमा करने पर नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई की है। जोन-7 में अभियान चलाकर 30 लाख रुपए से अधिक के बकाए के 8 दुकानों को सील किया। बाबू जगजीवन राम इंदिरा नगर,मैथिलीशरण गुप्त वार्ड, लाल बहादुर शास्त्री द्वितीय वार्ड में कुल 8 प्रापर्टी पर सीलिंग की गई। इन प्रापर्टियों पर 30 लाख 1 हजार रुपए का नगर निगम का हाउस टैक्स बकाया था। प्रापर्टी जिन पर नगर निगम ने लिया एक्शन नगर निगम अधिकारी बोले- सीलिंग जारी रहेगी नगर निगम टीम ने सभी निर्धारित परिसरों को मौके पर जाकर सील किया। निगम अधिकारियों ने बताया- बकाया कर की वसूली के लिए लगातार नोटिस दिए जा रहे थे, लेकिन भुगतान नहीं करने पर सख्त कदम उठाना पड़ा। जोनल अधिकारी जोन-7 रामेश्वर प्रसाद ने कहा- नगर निगम जोन 7 की टीम उन सभी परिसरों के खिलाफ कार्रवाई जारी रखेगा, जिन पर भारी बकाया है। यह अभियान जनता की सुविधाओं, सफाई व्यवस्था, सड़क निर्माण और विकास कार्यों में आने वाली वित्तीय बाधाओं को दूर करने के लिए आवश्यक है।
https://ift.tt/gAxGpok
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply