गोरखपुर के बालाजी ट्रेडर्स में सोमवार को हुई छापेमारी से हड़कंप मच गया। आरोप है कि बालाजी ट्रेडर्स चर्चित ब्रांड ‘प्रगति’ की नकली कॉपियों का उत्पादन कर बाजार में महंगे दामों में बेच रहा था। जिससे उस ब्रांड की छवि खराब होने लगी। जानकारी के अनुसार सोमवार को अचानक एक टीम बालाजी ट्रेडर्स पहुंची और छापेमारी शुरू कर दी। इस दौरान उन्होंने बड़ी मात्रा में नकली सामान, पैकेजिंग सामग्री और मैन्युफैक्चरिंग से जुड़ी मशीनें बरामद की। अधिकारियों ने पाया कि उस यूनिट में प्रगति ब्रांड की नकली कॉपियां और रजिस्टर तैयार किए जा रहे थे। उत्पादों को असली ब्रांड की तरह दिखाने की कोशिश की जा रही थी। जिससे ट्रेडमार्क और कॉपीराइट उलंघन की आशंका भी है। जानिए पूरा मामला…
जानकारी के अनुसार गोलघर स्थित हुमायूंपुर के साउथ दुर्गा बाड़ी इलाके में बालाजी ट्रेडर्स की यूनिट पर सोमवार को अचानक कुछ अधिकारी पहुंचे। उन्होंने वहां बनने वाले सामानों की पड़ताल की। अधिकारियों ने पाया कि उस यूनिट में प्रगति ब्रांड की नकली कॉपियां और रजिस्टर तैयार किए जा रहे थे। जिसे असली ब्रांड की तरह दिखाने की कोशिश की जा रही थी। इस काम से ब्रांड की कॉपीराइट और ट्रेडमार्क उल्लंघन भी हो सकता है। सूत्रों के अनुसार, मौके से बड़ी मात्रा में संदिग्ध नकली सामान, पैकेजिंग सामग्री और मैन्युफैक्चरिंग से जुड़े मशीन जब्त किए गए। यह कार्रवाई बाजार में फैल रहे नकली उत्पादों पर रोक लगाने के प्रयासों का हिस्सा है। आगे की जांच जारी
अधिकारियों के अनुसार मामले में आगे जांच जारी है, जिसमें इस पूरे नेटवर्क और वितरण प्रणाली का पता लगाया जाएगा। दोषियों के खिलाफ रिलेवेंट इंटलेक्चुअल प्रापर्टी लॉज (प्रासंगिक बौद्धिक संपदा कानूनों) के तहत कानूनी कार्रवाई किए जाने की संभावना है।

Leave a Reply