संभल में 14 साल की लड़की से 3 नाबालिग लड़कों ने गैंगरेप किया। फिर वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने लगे। बुलाने के लिए दबाव बनाने लगे, लेकिन लड़की ने आने से मना कर दिया। तब आरोपियों ने उसका वीडियो वायरल कर दिया। गांव में कई लोगों तक लड़की का वीडियो पहुंचा। पिता को ये बात पता चली तो उन्होंने मंगलवार को तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। वीडियो सामने आने के बाद आरोपियों के घर वालों ने पीड़ित के पिता से पहले माफी मांगी। जब बात नहीं बनीं, तो धमकाना शुरू कर दिया। मामला 12 दिन पुराना असमोली थाना क्षेत्र का है। वीडियो आज सामने आया है। अब पढ़िए पूरा मामला… पीड़िता के चाचा ने बताया कि 14 साल की भतीजी अपनी मां के साथ खेत में घास काटने गई थी। इसी दौरान गांव का ही एक 15 साल का नाबालिग उसका मुंह दबाकर पास के गन्ने के खेत में ले गया। कुछ देर बाद गांव के ही दो और लड़के वहां पहुंच गए। मुख्य आरोपी ने पहले रेप किया। उसके दोनों साथी वीडियो बनाते रहे। इसके बाद दोनों लड़कों ने उससे रेप किया। अब तीनों आरोपी के घर वाले धमका रहे हैं। कह रहे हैं कि जो तुम्हें करना है कर लो, जो हमें करना है हम करेंगे। पिता ने बताया कि सोमवार रात को वीडियो गांव के लोगों के मोबाइल पर आना शुरू हुआ तो कई घंटे के बाद मुझे इसकी जानकारी हुई। परिवार के लोगों से बातचीत करने के बाद मंगलवार सुबह पुलिस के पास पहुंचा। शिकायत दर्ज कराई। आरोपी के परिवार के लोग हमारे घर पहुंचे। पहले तो माफी मांगने लगे। हाथ-पांव जोड़ने लगे। पंचायत की बात भी की गई। लेकिन बात नहीं बनीं। अब उन्होंने धमकाना शुरू कर दिया है। डेढ़ साल पहले पीड़िता ने छोड़ी थी पढ़ाई
पीड़िता के पिता मजदूरी करते हैं। गांव में उनकी लगभग एक बीघा जमीन है। इन दिनों वह गन्ने की ट्रैक्टर-ट्रॉली में भराई और पर्ची कटवाने का काम कर रहे हैं। पीड़िता गांव के सरकारी स्कूल से कक्षा 8 तक पढ़ चुकी है। डेढ़ साल से पढ़ाई नहीं कर रही है। पीड़िता के घर से मुख्य आरोपी का घर लगभग 50 मीटर दूर है। अन्य दोनों आरोपियों के घर 250-300 मीटर दूर हैं। तीनों आरोपियों में 2 की उम्र 15 साल है। मुख्य आरोपी पढ़ाई करता है। वहीं एक अहमदाबाद में रहकर सिलाई का काम करता है। कुछ दिन पहले ही गांव लौटा है। तीसरे की उम्र 12 साल है। वह गांव में ही बाइक रिपेयरिंग सीख रहा है। तीनों आरोपी फरार हैं। थाना प्रभारी राजीव कुमार मलिक ने बताया कि पीड़ित किशोरी के पिता की शिकायत के आधार पर गांव के रहने वाले 3 नाबालिगों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और धमकाने समेत गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जल्दी ही उन्हें गिरफ्तार करते हुए बाल न्यायालय में पेश किया जाएगा। किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए सरकारी अस्पताल भेजा है। ———————– ये खबर भी पढ़ें…. नीले ड्रम वाली मुस्कान ने बेटी को जन्म दिया:पति का आज ही बर्थडे मेरठ जेल में बंद नीले ड्रम वाली मुस्कान रस्तोगी ने बेटी को जन्म दिया है। डॉक्टरों ने 6.50 बजे नॉर्मल डिलीवरी कराई है। मुस्कान और उसकी बच्ची स्वस्थ्य हैं। खास बात है कि मुस्कान जिस पति सौरभ की हत्या में आरोपी है, वह भी आज यानी 24 नवंबर के दिन पैदा हुआ था। पढ़ें पूरी खबर…
https://ift.tt/0oum7Q9
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply