आगरा में कांग्रेस ने चलाया हस्ताक्षर अभियान:यूनिवर्सिटी गेट के पास वोट चोर कुर्सी छोड़ नारे के साथ जताया विरोध
आगरा में कांग्रेस ने वोट चोर कुर्सी छोड़ हस्ताक्षर अभियान चलाया। पालीवाल पार्क स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के गेट के पास महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा चलाए गए इस अभियान में लोगों ने हस्ताक्षर कर अपना विरोध जाहिर किया।
महानगर अध्यक्ष अमित सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर एक माह तक चलने वाले वोट चोर गद्दी छोड़ राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत सोमवार को आगरा में अभियान चलाया गया। लोगों ने बैनर पर अपने हस्ताक्षर किए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वोट चोरी के मामले में मोदी सरकार को बेनकाब किया। महानगर अध्यक्ष अमित सिंह ने कहा की यह अभियान के माध्यम से कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता गली-गली वार्ड, ब्लॉक,न्याय पंचायत स्तर पर जाकर भाजपा और चुनाव आयोग की मिलीभगत से देश में हो रही वोट चोरी के मामले को उजागर कर रहे हैं। उन्होंने कहा की पूरे देश में भाजपा वोट चोरी करके ही सत्ता में काबिज हो रही है। यदि वोट चोरी नहीं हुई होती तो प्रधानमंत्री खुद बनारस से चुनाव हार गए होते। उनका कहना था कि भाजपा और चुनाव आयोग वोट चोरी करके लोकतंत्र का गला घोंटने का काम कर रहे हैं। जनता उनकी साजिश को बखूबी समझ रही है। उन्होंने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की ओर से वोट चोरी का मुद्दा उठाने के बाद देशभर में इस अभियान को व्यापक समर्थन मिल रहा है। उन्होंने इलेक्शन कमीशन पर भी गंभीर आरोप लगाए। कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट किया कि ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ 15 अक्टूबर तक निरंतर जारी रहेगा। लोकतंत्र की रक्षा के लिए जागरूकता फैलाई जाएगी।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से अश्वनी जैन, संतोष दीक्षित, कपिल गौतम, याकूब शेख, दीपक शर्मा, ताहिर हुसैन,बसंत लाल,अहमद हसन, हर्ष उपाध्याय,सचिन ऋषि,सुगम शिवहरे,बंटी खान, दिलीप वर्मा,विष्णु शर्मा, अजय वाल्मीकि,अभय सिंह,सतीश शर्मा,वरुण धुपर आदि मौजूद रहे।
Source: उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
Leave a Reply