DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

अयोध्या में बिखरा उल्लास,धूमधाम से निकली रामबारातें:मंदिरों में गूंज रहे विवाह के गीत,रामपथ पर बैड़ बाजे की धुन के बीच झूम रहे भक्त

ध्वजारोहण के बाद शाम होते ही अयोध्या के मंदिरों से श्री राम विवाह की बारात धूमधाम से निकल चुकी है। प्रसिद्ध मंत्रार्थ मंडपम से धूमधाम से निकली बारात में भगवान राम सहित चारों भाइयों को स्वरूप आकर्षण का केंद्र बने हुएहैं। सैकड़ों महिलाएं नाचते गाते हुए राम पथ पर आगे बढ़ रही हैं।
इसी बीच विअहुति भवन से निकली राम बारात में बिहार से आई महिलाओं ने जमकर नेतृत्व किया इस बारात में हाथी घोड़े सहित बड़ी संख्या में साधु संत शामिल है। ध्वजा रोहण समारोह के बाद शुरू हुई राम बारात को लेकर समूची अयोध्या में उल्लास है पूरी अयोध्या बैंड बाजे से गूंज रही है लाखों की संख्या में भक्ति बाराती बने हुए हैं। अयोध्या नगरी अपूर्व आनंद और भक्तिभाव से सराबोर है।राम विवाह पर अयोध्या में विवाह के मंगल गीत गुंजायमान हैं।संत-महंत भगवान के नाम,रूप, लीला और धाम में मगन हैं। मिथिला से आई सखियां मंगल गीत गा रही है। कनक भवन, दशरथ महल, रंग महल, लक्ष्मण किला, जानकी महल ट्रस्ट, हनुमत निवास, मंत्रार्थ मंडपम,रामसखी मंदिर, गहोई मंदिर और दिव्य कला कुंज से रामबारात निकली हुई है। श्रीरामवल्लभाकुंज के प्रमुख स्वामी स्वामी राजकुमार दास ने बताया कि बारातों के मंदिरों में वापस लौटने पर भगवान श्रीराम और सीता जी की मूर्तियों और स्वरूपों का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच लोक रीतियों से विवाह होगा।अलगे दिन 26 नवंबर को रामविवाह होगा। कनक भवन में तो यह उत्सव श्रीराम के गौना उत्सव तक चलता है। उन्होंने बताया कि उनके आश्रम में विवाह और कलेवा की रस्म ही भव्यता के साथ होती है।मंदिर में आज रात वैदिक विधि से भगवान की मूर्तियों का विवाह और 26 नवंबर को दोपहर रामकलेवा का आयोजन होगा। समारोह के लिए देशी विदेशी फूलों से पूरे मंदिर परिसर को सजाया गया है। भव्य रोशनी की गई है। इस सबके बीच आचार्य पीठ लक्ष्मण किला में मिथिला से आई सखियों में युगल प्रिया आदि के मंगलगान गूंज रहे हैं।वे कहतीं हैं कि हम बचपन से अयोध्या आकर भगवान के विवाह का मंगलगीत गायन कर रहे हैं।यह मेरा सौभाग्य है।भगवान श्रीसीताराम के विवाह का पावन क्षण जैसे जैसे करीब आ रह मन आनंद से भर उठता है।इस परम सुख को प्राप्त कर लेना जीवन को धन्य बनाने जैसा है।यह महोत्सव लोक और परलोक दोनों को आनंदित करने वाला है।


https://ift.tt/k9rtW0z

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *