DniNews.Live

सिनेमा हॉल में युवती से छेड़छाड़:दर्शकों ने युवक को पकड़कर पीटा, कानपुर में ‘धुरंधर 2’ के शो के दौरान घटना

कानपुर के रावतपुर थाना क्षेत्र स्थित गुरुदेव पैलेस टॉकीज में फिल्म ‘धुरंधर 2’ के शो के दौरान छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। हॉल के अंदर अंधेरे में युवती को युवक ने छेड़ दिया। युवती के शोर मचाने पर गुस्साए दर्शकों ने पकड़कर जमकर पीट दिया। घटना के बाद सिनेमाघर में अफरा-तफरी और हंगामे का माहौल बन गया। अंधेरे का फायदा उठाकर की हरकत बताया जा रहा है कि शो के दौरान अंधेरे में आरोपी युवक ने पास बैठी युवती से छेड़छाड़ शुरू कर दी। युवती के विरोध और शोर मचाने पर परिजन व अन्य दर्शक मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़ लिया। भागने की कोशिश कर रहे युवक को लोगों ने काबू कर लिया और उसकी पिटाई कर दी। हंगामे के बाद भी पुलिस ने किया इनकार घटना के बाद काफी देर तक हॉल में हंगामा होता रहा। हालांकि, जब रावतपुर थाना पुलिस से इस संबंध में जानकारी ली गई तो पुलिस ने किसी भी तरह की घटना की सूचना होने से इनकार किया है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *