शादी के चार दिन बाद ही एक दुल्हन को ससुराल से मायके वापस भेज दिया गया। आरोप है कि दहेज की अतिरिक्त मांग पूरी न होने पर दूल्हे पक्ष ने यह कदम उठाया। इस मामले में गर्दनीबाग महिला थाना में दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज किया गया है। राजपूताना कॉलोनी निवासी आकांक्षा ने अपने पति आनंद कुमार और ससुराल के अन्य सदस्यों के खिलाफ गर्दनीबाग महिला थाना में शिकायत दर्ज कराई है। आकांक्षा की शादी 20 फरवरी 2025 को वैशाली जिले के महुआ निवासी आनंद कुमार से हुई थी। आकांक्षा का आरोप है कि शादी के मात्र चार दिन बाद ही आनंद कुमार ने उन्हें यह कहते हुए मायके वापस भेज दिया कि वह उन्हें पसंद नहीं करते। इस घटना से दुल्हन का परिवार सदमे में है। आकांक्षा के परिवार ने बताया कि शादी से पहले और बाद में तीन किस्तों में एस.बी.आई. और आई.सी.आई.सी.आई. बैंक खातों के माध्यम से दूल्हे पक्ष को कुल 40 लाख रुपये दिए गए थे। इसके बावजूद ससुराल वाले लगातार 30 लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे थे। परिवार द्वारा कई बार सुलह का प्रयास किया गया, लेकिन दूल्हा पक्ष अपनी मांग पर अड़ा रहा। इसके बाद आकांक्षा ने महिला थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई। गर्दनीबाग महिला थाना अध्यक्ष राज रजनी कुमारी ने बताया कि आवेदन की जांच के बाद दूल्हा आनंद कुमार और उसके परिवार के सदस्यों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
https://ift.tt/QxD1C6N
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply