चित्रकूट के पहाड़ी स्थित शिव शक्ति मंदिर प्रांगण में मंगलवार को श्रीराम जानकी विवाह महोत्सव का आयोजन किया गया। यह इस महोत्सव का दूसरा वार्षिक आयोजन था, जो धूमधाम से संपन्न हुआ। कार्यक्रम की तैयारियां सुबह से ही शुरू हो गई थीं। श्रृंगारी द्वारा श्रीराम-जानकी, लक्ष्मण, महादेव और हनुमान जी की आकर्षक झांकियां सजाई गईं। इसके बाद पूर्व सांसद आर.के. सिंह पटेल, खंड विकास अधिकारी पहाड़ी संजय पांडेय और महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार याज्ञिक ने आरती की। आरती के पश्चात मंदिर से श्रीराम जी की बारात निकाली गई। यह बारात कर्वी रोड, बिसंडा रोड, बरेठी रोड और राजापुर रोड से होते हुए नांदी रोड के रास्ते पूरे गांव का भ्रमण किया। गांव में जगह-जगह बारात का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। बारात में पूर्व सांसद आरके सिंह पटेल, फूलचंद राजपूत, विनोद कुमार पांडेय, सुनील सिंह और वंदना गुप्ता सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था के लिए प्रभारी निरीक्षक पहाड़ी प्रवीण सिंह और उपनिरीक्षक राजेश यादव अपनी टीम के साथ उपस्थित थे। बारात ने पालेश्वर नाथ मंदिर की परिक्रमा करते हुए ग्राम देवी के मंदिर पहुंची। बारात में सम्मिलित महिलाएं, पुरुष, बच्चे और बुजुर्ग डीजे की धुन पर जमकर थिरके। धार्मिक कार्यक्रम होने के कारण बारात में भारी जनसमूह उमड़ पड़ा। गांव का भ्रमण करने के बाद बारात वापस शिव शक्ति मंदिर पहाड़ी पहुंची। रात्रि में आए हुए रामलीला कलाकारों द्वारा धनुष यज्ञ का कार्यक्रम आयोजित किया गया। भगवान श्रीराम द्वारा धनुष तोड़ते ही ‘जय श्रीराम’ के नारों से पहाड़ी गांव गूंज उठा। धनुष यज्ञ के बाद मंगल गीतों के बीच भगवान श्रीराम और माता सीता का विवाह संपन्न हुआ। इस अवसर पर श्रीराम भक्त मंडल पहाड़ी के संरक्षक श्रवण कुमार पांडेय, अनुराग शास्त्री, सुनील सिंह, अशोक पांडेय, विजय बहादुर सिंह, विराग पांडेय, योगेंद्र सिंह, कृष्ण कुमार मिश्र, मनोज कुमार त्रिपाठी, राजकुमार याज्ञिक, शिवमूरत द्विवेदी, ओमप्रकाश त्रिपाठी, अशोक कुमार पांडेय, डॉ. अवधेश सिंह, मुन्ना भारद्वाज, विनोद कुमार और आशुतोष सहित कई सदस्य मौजूद रहे।
https://ift.tt/BaioVEL
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply