लखनऊ के मड़ियांव थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक युवक को अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 303 बोर का एक देशी तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस आरोपी का आपराधिक इतिहास खंगाल रही है। इंस्पेक्टर मड़ियांव शिवानंद मिश्रा के मुताबिक रविवार को मुखबिर से सूचना मिली कि श्याम विहार कॉलोनी स्थित बेल वाली बगिया इलाके में एक युवक अवैध हथियार लेकर घूम रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर बताए गए व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम प्रियांशु कुमार शर्मा (18) पुत्र विमलेश कुमार शर्मा निवासी द्वारिकापुरी कॉलोनी, फैजुल्लागंज द्वितीय मड़ियांव बताया। उसका मूल निवास सीतापुर के जलालापुर बंडिया में है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा 0.303 बोर और दो प्रतिबंधित जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह तमंचा शौकिया तौर पर अपने पास रखता था। फिलहाल उसके आपराधिक इतिहास की जानकारी अन्य थानों और जनपदों से जुटाई जा रही है।

Leave a Reply