सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ सोशल मीडिया पर की गई अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणियों को लेकर सोमवार को सपा के कार्यकर्ताओं ने पुलिस से शिकायत की। इस संबंध में सपा का एक प्रतिनिधि मंडल डीसीपी साद मिया खान से मिला और पोस्ट करने वाले लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। सपा के जिलाध्यक्ष आश्रय गुप्ता ने कहा कि सोशल मीडिया पर किए गए पोस्ट में अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया गया है और जिन लोगों ने ये पोस्ट किए हैं, उनके खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज की जानी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि पुलिस ने शीघ्र कार्रवाई नहीं की तो सपा धरना प्रदर्शन और आंदोलन पर मजबूर होगी। प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश सचिव चौधरी जयकरण सिंह, सुनील चौधरी, महासचिव विकास यादव, विधानसभा अध्यक्ष ठाकुर बबलू चौहान, रामवीर यादव और हरपाल सिंह भी मौजूद रहे। उन्होंने डीसीपी को सभी तथ्यों से अवगत कराया और पोस्ट करने वालों की गिरफ्तारी की मांग की।

Leave a Reply