DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

पिपराही बुनियाद केंद्र में जीविका कैडर का कैंपेन खत्म:सामाजिक सुरक्षा, दिव्यांग की सेवाओं के प्रचार-प्रसार का प्रशिक्षण मिला

शिवहर में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित बुनियाद केंद्र की सेवाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पिपराही बुनियाद केंद्र में मंगलवार को एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सक्षम और जीविका के संयुक्त देखरेख में किया गया, जिसमें जीविका कैडर की बड़ी संख्या ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत सक्षम जिला परियोजना प्रबंधक गिरीश मोहन शरण, जीविका जिला परियोजना प्रबंधक अभिनव प्रिय, प्रबंधक सामाजिक विकास ओसामा हसन सहित अन्य पदाधिकारियों ने पारंपरिक रीत से दीप प्रज्ज्वलित कर की। 101 अनुमंडलों में संचालित हो रहे हैं बुनियाद केंद्र इस मौके पर सक्षम जिला परियोजना प्रबंधक गिरीश मोहन शरण ने कहा कि वर्तमान में बिहार के 101 अनुमंडलों में बुनियाद केंद्र स्थापित हैं, जिनका उद्देश्य वृद्धजन, विधवा एवं दिव्यांगजन के लिए आवश्यक सामाजिक सुरक्षा और पुनर्वास सेवाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि बुनियाद केंद्र ग्रामीण जरूरतमंदों के लिए एक बड़ा सहारा बनकर सामने आए हैं। उन्होंने बताया कि केंद्र पर सामाजिक सुरक्षा पेंशन से संबंधित मार्गदर्शन, दिव्यांग पुनर्वास सेवा, फिजियोथैरेपी, नेत्र, कान और नाक से संबंधित विशेषज्ञों की जांच, जैसी सेवाएं नियमित रूप से उपलब्ध कराई जाती हैं। जांच के बाद जरूरत के अनुरूप लाभुकों को सहायक उपकरण और निशुल्क चश्मा भी उपलब्ध कराया जाता है। संजीवनी सेवा वाहन से दूरस्थ क्षेत्रों तक सेवा शरण ने आगे बताया कि कई ग्रामीण इलाके अभी भी स्वास्थ्य सुविधाओं से दूर हैं, जिसके चलते बुनियाद केंद्र की सेवाएं अब संजीवनी सेवा वाहन के माध्यम से गांव-गांव पहुंचाई जा रही हैं, ताकि कोई भी जरूरतमंद लाभ से वंचित न रह जाए। उन्होंने कहा, पेंशन, विकलांग सेवाएं, फिजियोथैरेपी से लेकर चश्मा वितरण तक हर सेवा अब लाभुकों की पहुंच में लाई जा रही है। संजीवनी वाहन ने इस दिशा में परिवर्तन का कार्य किया है। जीविका कैडर को मिलेगा लाभ उठाने का अवसर उन्मुखीकरण को संबोधित करते हुए जीविका जिला परियोजना प्रबंधक अभिनव प्रिय ने कहा कि अब जीविका दीदियां न केवल अपने समुदाय को बुनियाद केंद्र की सेवाओं से जोड़ेंगी, बल्कि खुद भी इन सेवाओं का लाभ ले सकेंगी। उन्होंने कहा कि केंद्र की सेवाओं की जानकारी जीविका कैडर के माध्यम से तेजी से गांव-गांव तक पहुंचेगी। उन्होंने इसे जीविका के सामाजिक विस्तार की दृष्टि से एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर बताया। कैडरों को कराई गई बुनियाद केंद्र की भ्रमण–परिचर्चा उन्मुखीकरण के बाद सभी जीविका कैडर को बुनियाद केंद्र पर उपलब्ध सेवाओं का व्यावहारिक परिचय कराया गया। फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. अमित कर ने प्रत्येक विभाग की सेवाओं का विस्तृत विवरण दिया और लाभुकों को दी जाने वाली प्रक्रियाओं को समझाया। कैडरों ने भी केंद्र में उपलब्ध परीक्षण सुविधाओं, दिव्यांग सेवा समर्थन, परामर्श व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। कार्यक्रम में कई अधिकारी रहे मौजूद कार्यक्रम में प्रबंधक सामाजिक विकास ओसामा हसन, नेत्र चिकित्सक डॉ. मोहम्मद रिजवान, सामुदायिक समन्वयक संदीप प्रकाश,सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं जीविका कैडर की बड़ी संख्या मौजूद रही। ग्रामीण सेवाओं के विस्तार में मददगार होगा प्रशिक्षण उन्मुखीकरण से जीविका दीदियों को अब बुनियाद केंद्र से संबंधित योजनाओं और सुविधाओं की स्पष्ट जानकारी मिल गई है। इससे वे अपने क्षेत्र में बुजुर्ग, दिव्यांग, विधवाऔर अन्य जरूरतमंद लाभुकों को सरकारी सहायता तक पहुंचाने में अधिक सक्षम होंगी।


https://ift.tt/pGjSMLs

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *