मिशन शक्ति 5.2 अभियान के तहत ग्राम पंचायत फिटकरी में यूपी पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को लेकर विशेष जागरूकता और सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ, पुलिस अधीक्षक (देहात) एवं क्षेत्राधिकारी सदर देहात के निर्देशन तथा थाना प्रभारी इंचौली के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम में 50 से अधिक महिला उद्यमियों, बालिकाओं और महिलाओं को सम्मानित कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। इस दौरान महिलाओं को 1090, 112, 1098, 181, 1076, 102, 108 और साइबर हेल्पलाइन 1930 की जानकारी दी गई। पुलिस टीम ने महिलाओं को उनके अधिकारों, आत्मरक्षा के तरीकों, साइबर अपराध और उत्पीड़न से बचाव के बारे में विस्तार से जागरूक किया। साथ ही यह संदेश दिया गया कि महिला उद्यमियों की सुरक्षा, सम्मान और आत्मविश्वास बढ़ाना यूपी पुलिस की प्राथमिकता है। कार्यक्रम के माध्यम से मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को सशक्त बनाने और उन्हें सुरक्षित माहौल प्रदान करने का संकल्प दोहराया गया।

Leave a Reply