DniNews.Live

बलिया में अज्ञात बदमाशों का हमला, चार घायल:एक की हालत गंभीर, वाराणसी रेफर किया गया

बलिया शहर कोतवाली क्षेत्र के उमरगंज-बहेरी में सोमवार दोपहर करीब दो बजे आधा दर्जन अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियार से हमला कर चार लोगों को घायल कर दिया। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
घायलों में बहेरी निवासी सरताज उर्फ लड्डू (20), परमानंदपुर निवासी जमील अहमद (35) और उमरगंज निवासी आरिफ उर्फ मोनू (21) शामिल हैं। इन तीनों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। वहीं, उमरगंज निवासी शब्बीर अहमद (45) की हालत गंभीर बताई जा रही है। चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए वाराणसी स्थित बीएचयू रेफर कर दिया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *