DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

NCR में आज भी बादल छाने से मौसम सर्द:5 नवंबर के बाद तेजी से बढ़ेगी सर्दी, आज हवा की गुणवत्ता में भी सुधार

NCR में आज भी बादल छाने से मौसम सर्द है। सुबह के समय न्यूनतम तापमान 17.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में धूप नहीं खिलने का अनुमान है। दिन में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। हवा की गति भी 5 किमी प्रति घंटा की गति से चल रही है। अगले 2 दिनों में हल्की बारिश का अनुमान मौसम विभाग ने जताया है। गाजियाबाद के अलावा नोएडा, बुलंदशहर, हापुड़, बागपत और आसपास के क्षेत्रों में हल्की बारिश का अनुमान है। एक दिन पहले बदला था मौसम एनसीआर में सर्दी शुरू हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार 5 नवंबर के बाद तापमान में गिरावट आएगी, जिससे सर्दी और भी तेजी से बढ़ेगी। यूपी अलग अलग जिलों में सोमवार और मंगलवार को मौसम बदला। जहां गोरखपुर, आगरा, मथुरा, बस्ती, झांसी, अलीगढ़ में बारिश से मौसम में बदलाव देखने को मिला। मौसम विज्ञानियों के अनुसार बंगाल की खाड़ी से चक्रवाती तूफान उठा है। इसके चलते पूर्वी यूपी से लेकर वेस्ट यूपी तक मौसम बदला है। जहां अगले 48 घंटे तक मौसम ऐसा ही बने रहने का पूर्वानुमान है। जहां बारिश हुई है वहां तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरा है। आज एनसीआर में AQI में गिरावट यूपी में दिवाली के 8 दिन बाद मंगलवार को AQI में गिरावट आई है। दिवाली पर गाजियाबाद का AQI रेड जोन में था। एक सप्ताह तक AQI रेड जोन में रहा। पूरे एनसीआर में यही स्थिति बनी हुई थी। जहां यूपी के नोएडा, गाजियाबाद की हवा की गुणवत्ता खराब होती रही। दिल्ली के नजदीक गाजियाबाद से सटे बागपत की भी यही स्थिति रही। हापुड़ और बुलंदशहर की हवा की गुणवत्ता भी खराब रही। लेकिन मंगलवार और आज बुधवार को हवा की गुणवत्ता में सुधार हुआ है। यूपी के 7 सबसे अधिक प्रदूषित शहर ये हैं शहरों में पॉल्यूशन के बड़े कारण प्रदूषण की वजह पराली जलाना, इसे रोकने के लिए कानून भी बना उत्तर और मध्य भारत में दिवाली के बाद पराली जलाने का सिलसिला शुरू हो जाता है। इस वजह से प्रदूषण बढ़ने की रफ्तार भी तेज होने लगती है। हरियाणा और पंजाब में सबसे ज्यादा पराली जलाई जाती है। 2015 में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) ने पराली जलाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया था। इससे किसानों को पराली का सफाया करने में परेशानी होने लगी। केंद्र सरकार ने वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) अधिनियम 2021 के तहत पराली जलाने पर नियम लागू किए। इसके मुताबिक 2 एकड़ से कम जमीन पर पराली जलाने पर 5,000 रुपए जुर्माने का प्रावधान है। 2 से 5 एकड़ जमीन पर 10,000 रुपए और 5 एकड़ से ज्यादा जमीन पर पराली जलाने पर 30,000 रुपए का जुर्माना लगता है।


https://ift.tt/QgVuStn

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *