आजमगढ़ जिले के बिलरियागंज थाना क्षेत्र में सोमवार की देर रात सड़क हादसे में दो युवकों की मौत का मामला सामने आया है। यह हादसा उस वक्त हुआ जब तेज रफ्तार अर्टिगा कार ने बाइक सवार युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। घटना बिलरियागंज थाना क्षेत्र के जैगहां से बिंदवल जयराजपुर मार्ग पर हारिपुर प्राथमिक विद्यालय के पास की है। जहां एक तेज रफ्तार अर्टिगा कार और पल्सर बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। घटना के समय मौके पर उपस्थित लोगों ने बताया कि जैगहां की तरफ से आ रही तेज रफ्तार अर्टिगा कार ने बिंदवल की ओर से आ रही बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। आसपास के लोगों की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलरियागंज भेजा गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान सत्यम कुमार 18 पुत्र शिवधर और सूरज कुमार 20 पुत्र ज्ञान प्रकाश निवासी जमालपुर थाना बिलरियागंज के रूप में हुई है। पोस्टमार्टम के लिए भेजी जा रही डेड बॉडी
मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची बिलरियागंज थाने की पुलिस ने दोनों डेड बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही अर्टिगा कर और उसके चालक की तलाश में पुलिस जुट गई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज तलाश रही है जिससे कार की पहचान हो सके। वही इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।

Leave a Reply