समस्तीपुर में बूढी गंडक नदी के पास अवैध खनन को लेकर 2 गुटों के बीच हिंसक झड़प हुई है। चाकूबाजी में एक युवक घायल हो गया। इस दौरान एक गुट की ओर फायरिंग भी की गई है। खुलेआम पिस्टल लहराया गया है। जिसका वीडियो सामने आया है। घायल युवक की की पहचान दिनेश राय के पुत्र राहुल कुमार के तौर पर हुई है। इलाज के लिए सदर अस्पताल में एडमिट कराया गया है। घटना कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मूसेपुर गांव की है। ट्रैक्टर ले जाने को लेकर विवाद घायल के भाई पंकज कुमार ने बताया कि गांव के अशोक राय के पास ट्रैक्टर है। हमारे पास भी है। हमलोग करते हैं। खेत के रास्ते से ट्रैक्टर ले जाने को लेकर अशोक राय से विवाद हुआ था। इस रास्ते से नहीं चलने के लिए धमकाते हैं। मेरा भाई खेत में आड़ी बना रहा था। इस दौरान अशोक और उनके पुत्र सोनू मेरे से उलझ गया। बीच बचाव के दौरान मेरे भाई पर चाकू से हमला कर दिया। भीड़ जुटने पर पिस्टल निकालकर गोली चलाने लगा। कुछ देर बाद पिस्टल लहराते हुए भाग गया। पिस्टल लहराते का वायरल हो रहा है वीडियो सोशल मीडिया पर अशोक राय का पिस्टल लहराने का वीडियो वायरल हो रहा है। सदर डीएसपी-2 संजय कुमार ने बताया कि नदी के ढाव में मिट्टी काटे जाने को लेकर विवाद हुआ था। जिसमें चाकूबाजी की घटना हुई है। एक युवक जख्मी है, जिसका उपचार चल रहा है। गांव के ही अशोक राय पर आरोप लगाया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।
https://ift.tt/Bh04kWO
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply