मुरादाबाद के सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित लाल मस्जिद में हज़रत शाह सफे दूरेवश उर्फ दूल्हा मियां रहमतुल्ला अलैह का 758वां उर्स अकीदत के साथ संपन्न हुआ। इसकी शुरुआत फजर की नमाज के बाद कुरानखानी से हुई, जिसके बाद असर की नमाज के बाद कुल शरीफ की रस्म अदा की गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अकीदतमंद दरगाह पर पहुंचे और देश व समाज की खुशहाली के लिए दुआएं मांगीं। पूरे दरगाह परिसर में धार्मिक माहौल बना रहा और लोगों में उत्साह देखा गया। इस दरगाह की विशेषता यह है कि यहां हर धर्म और समुदाय के लोग अपनी मन्नतें मांगने आते हैं। उर्स के दौरान आपसी भाईचारे और गंगा-जमुनी तहजीब का संदेश भी दिया गया। सज्जादानशीन मोहम्मद अली उर्फ कलवा भाई ने बताया कि उनका परिवार लंबे समय से दरगाह की सेवा कर रहा है। उन्होंने कहा कि हर वर्ष की तरह इस बार भी उर्स के मौके पर देश में अमन-चैन, भाईचारे और तरक्की के लिए विशेष दुआएं की गईं। उर्स के आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में रौनक बनी रही। इस दौरान सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

Leave a Reply