जौनपुर में खेतासराय थाना क्षेत्र के एत्मादपुर गांव में मंगलवार की सुबह एक कुएं में महिला का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मृतका की पहचान 35 वर्षीय गीता देवी पत्नी सतीश कुमार यादव के रूप में हुई है। उनका शव घर से करीब 50 मीटर की दूरी पर स्थित कुएं में मिला। परिजनों ने आरोप लगाया है कि महिला की हत्या कर शव कुएं में फेंका गया है। मृतका के तीन बेटे हैं। 19 वर्षीय अंशु यादव वाराणसी में पढ़ाई करता है। जबकि दो बच्चों का नाम 16 वर्षीय प्रांजल और 13 वर्षीय श्रेयांश है। बेटे प्रांजल ने अपने पिता पर मां की हत्या का आरोप लगाया है। प्रांजल ने कहा कि पिता का गांव की एक महिला से प्रेम संबंध था। सोमवार रात घर में इसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद उनकी मां ने बच्चों का कमरा बाहर से बंद कर दिया था। प्रांजल ने बताया, “हम लोग खाना खाकर सो गए। सुबह उठे तो मां नहीं मिलीं। खोजबीन में पता चला कि कुएं में किसी ने हत्या कर लाश फेंक दी है।” परिवार ने आरोप लगाया है कि सतीश कुमार यादव का गांव की महिला से संबंध था। इसी बात को लेकर घर में अक्सर विवाद होता रहता था। पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं, मृतका की बहन अनिता यादव ने बताया कि सतीश अक्सर अपनी प्रेमिका के कारण गीता से झगड़ा करता था। उन्होंने यह भी बताया कि चार साल पहले सतीश ने गीता को बुरी तरह पीटा था और समझाने पर उन्हें भी गालियां दी थीं। अनिता के अनुसार, वे ही बच्चों का खर्च चलाते थे।
https://ift.tt/JLur0Tg
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply