DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

दरभंगा में छेका के 2 घंटे बाद युवक की मौत:बहनोई के साथ बाइक से घूमने निकला था, तेज रफ्तार पिकअप ने पीछे से मारी टक्कर

दरभंगा में सोमवार को छेका(शगुन) के 2 घंटे बाद सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। बहनोई के साथ बाइक से घूमने निकला था। इस दौरान तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। घटना कमतौल थाना क्षेत्र के वंशी चौक के पास की है। मृतक की पहचान ब्रह्मपुर वार्ड संख्या-8 निवासी सकल राम(25) के तौर पर हुई है। मुजफ्फरपुर जिला के रमौल गांव में शादी हुई थी। सोमवार को लड़की पक्ष शगुन के लिए पहुंचे थे। 4 बजे तक घर में कार्यक्रम चला। लड़की वालों के लौटते ही अपने जीजा के साथ घूमने के लिए निकल गए। 2 घंटे बाद ही परिजनों को मौत की खबर मिली। बाइक के पीछे बैठे बहनोई प्रवीण राम भी गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। जहां से डॉक्टरों ने डीएमसीएच भेज दिया। सकल राम 6 भाइयों में तीसरे नंबर पर थे। दिल्ली में चप्पल की दुकान पर मजदूरी करता था। शादी की खुशियां मातम में बदली बहनोई प्रवीण राम ने बताया कि शगुन के बाद हम लोग घूमने निकले थे। वंशी चौक हाई स्कूल के पास ओवर स्पीड पिकअप ने पीछे से टक्कर मार दी। मैं बेहोश हो गया था। होश आने पर खुद को घर में पाया, फिर इलाज के लिए डीएमसीएच आया। काफी खून बह चुका था। पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचे मृतक के चाचा यदुनंदन राम ने रोते हुए कहा कि मेरे भाई किसान हैं। दो बेटों की शादी हो चुकी है, यह तीसरा था। शगुन के दो घंटे बाद ही घर में मातम छा गया। परिवार का बुरा हाल है। सरकार से मांग है कि जो मुआवजा राशि मिलती है, वह तुरंत मिले। ताकि परिवार को सहारा मिल सके। सरकार से मुआवजे की मांग ग्रामीण छोटे कुमार ने बताया कि घटना सोमवार शाम करीब 6:30 बजे की है। चोट इतनी गंभीर थी कि जाले सीएचसी ने भी भर्ती करने से मना कर दिया। दलित-महादलित गरीब परिवार है। सरकार से मांग है कि मुआवजा और अन्य सहायता शीघ्र मिले। सीसीटीवी खंगाल रही है पुलिस हादसे के बाद ड्राइवर पिकअप लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। फरार ड्राइवर की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।


https://ift.tt/lLou8as

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *