DniNews.Live

झांसी में काम करते-करते बुजुर्ग की मौत:पत्नी बोली- मुझे घर छोड़कर अकेले काम पर गए थे, लाश देखकर बेहोश हुई

झांसी में सोमवार को काम करते-करते एक बुजुर्ग की मौत हो गई। वह घरों में झाड़ू-पौंछा और गाड़ियां धोने का काम करते थे। पत्नी ने कहा- आज मुझे घर पर छोड़कर पति काम पर अकेले गए थे। थोड़ी देर बाद सूचना आई कि गिरने से उनकी मौत हो गई। सूचना पर पत्नी मौके पर पहुंच गई और पति की लाश देखकर रो-रोकर बेहोश हो गई। पुलिस ने कहा कि अचानक बुजुर्ग के मुंह से खून आया। उनको अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उनकी मौत हो गई। पूरा मामले की जांच की जा रही है। घटना बीकेडी चौराहे की है। पति के साथ काम पर जाते थे मृतक का नाम जगदीश (60) पुत्र रतन था। वह कोतवाली थाना क्षेत्र के नई बस्ती के रहने वाले थे। मृतक की पत्नी पुष्पा ने बताया कि मेरे पति जगदीश घरों में झाड़ू पौछा और गाड़ियां धोने का काम करते थे। उनके साथ मैं भी जाती थी। सोमवार सुबह पति काम पर गए थे। मुझे काम पर नहीं ले गए और कहकर गए कि चावल बना लेना। मैं खाना बना रही थी। तभी सूचना आई कि पति बीकेडी चौराहे के पास एक बिल्डिंग में काम कर रहे थे। तभी गिर गए। हम लोग अस्पताल पहुंचे तो पति की मौत हो चुकी थी। पत्नी ने कहा कि पति कई महीनों से बीमार भी चल रहे थे। पुलिस का कहना है कि काम करते समय अचानक जगदीश के मुंह से खून आया और वह गिर गए। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *