DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

उन्नाव में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर फटा:महिला की मौत, मकान में आई दरारें, कई मीटर तक उड़े चीथड़े

उन्नाव के गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के गांधीनगर मोहल्ले में मंगलवार सुबह एक हादसा हुआ। खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में आग लगने से 37 वर्षीय खुशबू गंभीर रूप से झुलस गईं। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। यह घटना सुबह करीब 9 बजे हुई, जब खुशबू अपनी रसोई में खाना बना रही थीं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अचानक गैस सिलेंडर से तेज लपटें उठने लगीं। इससे पहले कि खुशबू खुद को बचा पातीं, आग ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। उनकी चीख सुनकर पड़ोसी और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन आग की तीव्रता अधिक होने के कारण उन्हें तुरंत बाहर निकालना मुश्किल हो गया। परिजनों और पड़ोसियों ने तत्काल डायल 112 पर सूचना दी। गंगाघाट पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से झुलसी खुशबू को एंबुलेंस से कानपुर के उर्सला अस्पताल भेजा गया। 3 तस्वीरें देखिए… अस्पताल में डॉक्टरों ने प्रारंभिक उपचार शुरू किया, लेकिन शरीर का अधिकांश हिस्सा झुलस जाने के कारण खुशबू ने दम तोड़ दिया। खुशबू की मौत की खबर से परिवार और पूरे मोहल्ले में कोहराम मच गया। वह पिछले दो वर्षों से गांधीनगर में किराए के मकान में परिवार के साथ रह रही थीं। मृतका की 16 वर्षीय बेटी शगुन घटना के समय स्कूल गई हुई थी। घर लौटने पर मां की मौत की जानकारी मिलने पर वह बदहवास हो गई। खुशबू के पति सुभाष गुप्ता गांधीनगर में द्वारिका मोनी स्कूल के पास ‘गुप्ता जनरल स्टोर’ नाम की दुकान चलाते हैं। रोज की तरह दुकान खोलने की तैयारी में निकले सुभाष को घर वालों ने घटना की सूचना दी, जिसके बाद वह तुरंत अस्पताल पहुंचे। हालांकि, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। परिवार के अनुसार, खुशबू कानपुर के श्याम नगर स्थित एक निजी कार्यालय में काम करती थीं और रोजाना आने-जाने के कारण काफी व्यस्त रहती थीं। वह सुबह घर का काम निपटाकर ऑफिस जाने की तैयारी करती थीं। खबर अपडेट की जा रही है…


https://ift.tt/toaABsT

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *