DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

पूर्व सपा विधायक दीपनारायण की प्रॉपर्टी फिर कुर्क होगी:58.44 करोड़ की 28 संपत्तियां चिन्हित, अब फिर गिरफ्तारी की तलवार लटकी

झांसी में सपा के दिग्गज नेता एवं पूर्व गरौठा विधायक दीप नारायण सिंह यादव की मुश्किलें फिर बढ़ गईं हैं। डकैती केस में नामजद पूर्व विधायक पर 3 साल बाद फिर से गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। उनके बेहद करीबी अशोक गोस्वामी को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 35 लाख 8 हजार रुपए भी बरामद हुए हैं। पूर्व विधायक दीप नारायण पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस उनकी नामी और बेनामी संपत्तियां नए सिरे से खंगाल रही है। अब तक जनपद में उनकी 28 संपत्तियों का पता चला है। जिसकी बाजार में कुल कीमत करीब 58.44 करोड़ रुपए आंकी गई है। पुलिस इसकी पूरी कुंडली तैयार कर रही है। जल्द ही कुर्की की कार्रवाई हो सकती है। 7 महीने बाद जेल से छूटे थे कुख्यात अपराधी लेखराज यादव को पुलिस कस्टडी से छुड़ाने की कोशिश करने के आरोप में केस दर्ज हुआ। नवाबाद पुलिस ने 26 सितंबर 2022 को पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव को अरेस्ट किया था। फिर 3 महीनों के दौरान उनके ऊपर 7 केस दर्ज हुए। लगभग 7 महीने तक वो जेल में रहे। इसके बाद जमानत होने पर जेल से छूट गए थे। 10 अक्टूबर 2025 को बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में छात्रों से भिड़ंत के बाद पूर्व विधायक दीप नारायण यादव समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। यह मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि 20 नवंबर को मोंठ थाने में पूर्व विधायक के खिलाफ डकैती, रंगदारी जैसी गंभीर धाराओं में नामजद रिपोर्ट दर्ज हो गई। इसके बाद से पुलिस उनको तलाश रही है। पुलिस की कई टीमें भी लगाई गई हैं लेकिन, उनकी लोकेशन नहीं मिल सकी। 30 जुलाई 2022 को दर्ज हुआ था केस पुलिस दीपनारायण सिंह यादव के खिलाफ शिकंजा कसने के लिए कुर्की की तैयारी में है। इसके पहले पूर्व विधायक दीपनारायण के खिलाफ 30 जुलाई 2022 को विजिलेंस थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। उसके बाद से उनके खिलाफ धड़ाधड़ कई मामले दर्ज कराए गए। उरई व झांसी में गैंगस्टर का मामला भी दर्ज हुआ। इस मामले में पूर्व विधायक को जेल जाना पड़ा था। इसके बाद पुलिस ने पूर्व विधायक की 22 लग्जरी कार समेत करीब 150 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति कुर्क कर ली थी। इसके बाद पुलिस अब दूसरी दफा उनके खिलाफ कुर्की की कार्रवाई की तैयारी में है। 28 संपत्तियों का पता चला झांसी रेंज के आईजी आकाश कुलहरि ने बताया कि दीपनारायण यादव के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज होने की वजह से पुलिस उसको तलाशने में जुटी है। उनके नाम से दर्ज संपत्तियों को भी तलाशा जा रहा है। अभी 28 संपत्तियों का पता चला है। जल्द ही पुलिस कार्रवाई करेगी।


https://ift.tt/7RdTioh

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *