संभल में एलपीजी गैस सिलेंडर की डिलीवरी को लेकर उपभोक्ता अभी भी परेशान हैं। उपभोक्ताओं ने एजेंसी पर टालमटोल करने का आरोप लगाया है। सोमवार को चंदौसी कोतवाली क्षेत्र स्थित ताहिर भारत गैस एजेंसी पर महिलाओं के लिए अलग लाइन न होने की व्यवस्था को लेकर हंगामा हुआ। विरोध करने पर एक महिला को सिलेंडर नहीं दिया गया। सुबह 9 बजे से लाइन में लगने के बाद भी जब सिलेंडर नहीं मिला, तो कुछ उपभोक्ता बिना सिलेंडर लिए ही घर लौट गए। जिला पूर्ति अधिकारी शिवी गर्ग ने बताया कि जिले में गैस की कोई कमी नहीं है और पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। उन्होंने उपभोक्ताओं से घबराने की अपील की। सभी गैस एजेंसियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे उपभोक्ताओं को परेशान न करें और उनके साथ अच्छा व्यवहार करें। अधिकारी ने बताया कि शहरी क्षेत्रों में 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन में बुकिंग हो रही है। शिकायतों के लिए एक कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है। प्रतिदिन 13 हजार से अधिक सिलेंडरों की डिलीवरी की जा रही है। चमरपुरा निवासी शांति ने शिकायत की कि केवाईसी के लिए उनसे 30-40 रुपये लिए जा रहे हैं, जबकि गैस बुक होने के बावजूद सिलेंडर नहीं मिला है। गांव रीठ के अभिषेक मिश्रा ने बताया कि वह चंदौसी की ताहिर भारत गैस एजेंसी पर सुबह 9 बजे से आए हैं। उनका गांव 20 किलोमीटर दूर है, और जब लाइन में नंबर आया तो उन्हें बताया गया कि केवल 15 तारीख तक की बुकिंग वाले लोगों को ही सिलेंडर मिल रहा है।
चंदौसी नगर पालिका के वार्ड 23 की मुन्नी ने बताया कि उन्होंने एक महीने में तीन बार बुकिंग कराई है, लेकिन उन्हें अभी तक सिलेंडर नहीं मिला। उनका कहना था कि बुकिंग 25 दिन में होनी चाहिए थी, लेकिन एजेंसी उन्हें गुमराह कर रही है। गांव नगला के निकलने बताया कि 3 दिन से सिलेंडर नहीं मिला है, ताहिर गैस एजेंसी पर परेशान किया जा रहा है। गांव जारई निवासी छाया ठाकुर ने कहा कि चंदौसी की ताहिर भारत गैस एजेंसी पर महिलाओं की कोई लाइन लगी नहीं है। जब मैंने कहा कि एक लाइन महिलाओं की लगवा दीजिए। इसी बात पर नाराज होकर कहा गया कि तुम ही बोलने वाली हो तुम ही लड़ने वाली हो और कोई नहीं है। सरकार के नियमों का यहां पालन नहीं हो रहा है, मुझे गैस नहीं दिया गया।

Leave a Reply