लखनऊ में सुबह से धुंध छाई हुई है। दिन में मौसम साफ रहने के साथ तेज धूप निकलने की संभावना है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री के आसपास रहने का आसार है। सुबह और शाम के समय में अब धुंध का असर बढ़ रहा है। वायु प्रदूषण भी खराब स्तर पर है। सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 0.2 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री रहा। यह सामान्य से 1.2 डिग्री अधिक रहा। अधिकतम आर्द्रता 86 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 28 फीसदी रही। लखनऊ में सोमवार शाम 4 बजे केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की तरफ से जारी आंकड़े के मुताबिक, AQI 208 के साथ में ऑरेंज जोन में दर्ज किया गया। पारा गिरने से बढ़ेगी ठंड लखनऊ में ठंडी हवाओं का असर लगातार बढ़ रहा है। पछुआ और उत्तर-पश्चिमी हवाओं के चलते पिछले 2 से 3 दिनों से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले 48 घंटों में तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस तक की और गिरावट हो सकती है। इससे ठंड में बढ़ेगी। सुबह (भोर) के समय कई इलाकों में कोहरा छाने की संभावना बनी हुई है। कई जगहों पर दृश्यता में आई कमी मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश और तराई क्षेत्रों में कहीं-कहीं घना कोहरा पड़ सकता है। दिन चढ़ने के बाद भले ही कोहरा छंट जाए, लेकिन दिन के समय धुंध बनी रहने की संभावना जताई गई है। सोमवार सुबह बरेली में दृश्यता शून्य मीटर दर्ज की गई, जहां घने कोहरे ने जनजीवन को प्रभावित किया। कानपुर, गोरखपुर और कुशीनगर में मध्यम कोहरा देखा गया, जबकि आगरा, मुरादाबाद, अयोध्या, वाराणसी, आजमगढ़, अलीगढ़ और प्रयागराज में हल्का कोहरा दर्ज हुआ। राजधानी लखनऊ में भी सोमवार सुबह करीब 800 मीटर दृश्यता के साथ हल्का कोहरा छाया रहा।
https://ift.tt/fpCGBhd
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply