गाजियाबाद के थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस ने ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत सट्टा खिलाने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को सेवियर सोसायटी के पास एक खाली मैदान में सट्टा चलने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को धर दबोचा। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान आकाश (29 वर्ष) और लोकेश (32 वर्ष) के रूप में हुई है। ये दोनों सेवियर सोसायटी और शांति नगर इलाके के निवासी हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से सट्टे की 23 पर्चियां, 2 छोटी डायरी, 2 पेन, कार्बन के 2 टुकड़े और 1510 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक, ये आरोपी सट्टा लिखकर लोगों से पैसे वसूल रहे थे। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वे अपना खर्च चलाने और शराब पीने के लिए सट्टे का धंधा करते थे। पुलिस ने दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि क्या आरोपियों का कोई पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड है। यह पूरी कार्रवाई थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक की पुलिस टीम द्वारा ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत की गई।

Leave a Reply