खगड़िया की छात्रा आयुषी आर्या ने 52वीं राष्ट्रीय विज्ञान प्रदर्शनी में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का मान बढ़ाया है। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित इस प्रदर्शनी में देशभर से लगभग 300 प्रतिभागी शामिल हुए थे। आयुषी परबत्ता के इंटर विद्यालय कन्हैयाचक की छात्रा हैं। आयुषी आर्या ने अपने अभिनव मॉडल और वैज्ञानिक सोच से जजों का ध्यान आकर्षित किया। उनकी रचनात्मक समझ और सटीक प्रस्तुति की विशेषज्ञों व अन्य प्रतिभागियों ने भी सराहना की। 2200 रुपए की पुरस्कार राशि मिली प्रदर्शनी के आयोजकों ने आयुषी को प्रशस्ति पत्र, मेडल, बैग और वॉटर बॉटल सहित कई उपहारों से सम्मानित किया। उन्हें प्रोत्साहन के तौर पर लगभग 2200 रुपए की पुरस्कार राशि भी दी गई। यह उपलब्धि विद्यालय और जिले के लिए गर्व का क्षण है। आयुषी के एस्कॉर्ट शिक्षक पंकज कुमार को भी उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। छात्रों को राष्ट्रीय मंच के लिए तैयार करने में उनकी मेहनत और मार्गदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने दी बधाई विद्यालय के प्रधानाध्यापक, शिक्षकों, अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने आयुषी को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह सफलता न केवल विद्यालय बल्कि पूरे परबत्ता और खगड़िया जिले के लिए गौरव का विषय है। आयुषी की उपलब्धि अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। आयुषी आर्या और शिक्षक पंकज कुमार 25 नवंबर की सुबह भोपाल से खगड़िया के लिए रवाना होंगे। उनके आगमन पर विद्यालय परिसर में स्वागत की तैयारियां की जा रही हैं। आयुषी की यह सफलता खगड़िया की युवा प्रतिभाओं की क्षमता को दर्शाती है और जिले के लिए एक यादगार उपलब्धि है।
https://ift.tt/KJSmjzD
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply