DniNews.Live

कानपुर दक्षिण की नई BJP टीम की बैठक:क्षेत्रिय अध्यक्ष बोले- संग्ठन को मजबूत बनाने के लिए चुनाव से पहले हर बूथ मजबूत बनाना हमारा संकल्प

कानपुर दक्षिण में भारतीय जनता पार्टी की नवगठित जिला कार्यकारिणी और पूर्व पदाधिकारियों का परिचय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संगठन को मजबूत करने और आगामी गतिविधियों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष शिवराम सिंह ने की। उन्होंने नए और पुराने कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया। इस मौके पर क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल भी मौजूद रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों के अनुसार काम करने और जनता के बीच सक्रिय रहने की सलाह दी। कार्यक्रम में सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अपना परिचय दिया और संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।
अंत में कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प लिया। साथ ही 2027 के विधानसभा चुनाव में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में कानपुर दक्षिण तीनों विधानसभा सीटें जीतने का लक्ष्य तय किया गया। प्रकाश पाल ने कार्यकर्ताओं से कहा कि पूरे जोश के साथ संग्ठन के लिए काम करना है। पुराने व नए कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित कर चुनाव से पहले हर बूथ पर पूरी ताकत से काम करना है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *