भास्कर न्यूज|फतेहपुर 24 नवंबर को झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार, जामताड़ा के तत्वावधान में शिमलाडंगाल पंचायत परिसर में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम प्राधिकार के अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राधा कृष्ण तथा सचिव पवन कुमार के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में पीएलवी सह अधिकार मित्र मुकेश कुमार मंडल, साधन मंडल एवं प्रभाष हेंब्रम ने आमजनों को संबोधित करते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से उपलब्ध निशुल्क कानूनी सहायता, मध्यस्थता, तथा राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से वाद निपटारा की जानकारी दी। साथ ही प्री-लिटिगेशन, सड़क दुर्घटना दावा वाद, तथा हिट एंड रन मामलों में मुआवजा आवेदन की प्रक्रिया व आवश्यक कागजात के बारे में विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम में बाल विवाह, बाल मजदूरी, घरेलू हिंसा और नशा उन्मूलन पर सामूहिक रोकथाम की अपील की गई। नालसा के निशुल्क हेल्पलाइन 15100 की जानकारी भी दी गई। इसके अतिरिक्त विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, सामाजिक सुरक्षा पेंशन तथा आधार फॉर्म भरने में ग्रामीणों की सहायता की गई।
https://ift.tt/BiXcnt9
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply