संभल के चंदौसी में सरिया-सीमेंट कारोबारी निखिल ट्रेड्स पर मुरादाबाद की जीएसटी टीम ने छापा मारा है। बड़े पैमाने पर जीएसटी चोरी की आशंका के चलते जीएसटी डिप्टी कमिश्नर के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई है। सोमवार शाम करीब 04:30 बजे जीएसटी टीम चंदौसी कोतवाली क्षेत्र के गौशाला रोड स्थित फर्म पर पहुंची। छापामारी के बाद कारोबारी में अफरा-तफरी मच गई। टीम पिछले दो घंटे से निखिल ट्रेड्स के सरिया, सीमेंट, बांस-बल्ली कारोबार से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रही है।
जीएसटी टीम कारोबारी के बहजोई रोड स्थित मॉल पर भी पहुंची है और दोनों स्थानों को घेर रखा है। इस टीम में डिप्टी कमिश्नर बीआर तिवारी, उत्तम तिवारी, अखिलेश कुमार, धनंजय कुमार और पंकज शामिल हैं। करीब 25 से अधिक अधिकारी पांच गाड़ियों में मौके पर पहुंचे हैं।

Leave a Reply