मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार को आशा कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने लेखापाल के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनके तबादले की मांग की। राशि वितरण में रिश्वतखोरी का आरोप आशा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि पिछले दो वर्षों से उन्हें और प्रसूताओं को निर्धारित राशि उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। उन्होंने लेखापाल पर बार-बार लापरवाही बरतने का आरोप भी लगाया। प्रदर्शन के दौरान अस्पताल परिसर में ही नहीं, बल्कि लेखापाल अमन प्रताप के बंद कार्यालय गेट पर भी हंगामा किया गया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि राशि वितरण में रिश्वतखोरी और अनियमितता की शिकायतें लगातार मिल रही हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। जल्द समाधान के लिए गुहार लगाई इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व प्रखंड अध्यक्ष रंजू कुमारी ने किया। उनके साथ मंजू प्रसाद, संगीता देवी, सीता देवी, कुमारी पिंकी सहित कई अन्य आशा कार्यकर्ता भी शामिल थीं। आक्रोशित आशा कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द सुधारात्मक कदम नहीं उठाए गए, तो उनका आंदोलन और तेज किया जाएगा।
https://ift.tt/8ArjQF2
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply