बिहार सरकार के गन्ना उद्योग मंत्री और बखरी विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायक संजय कुमार ने सोमवार को नावकोठी और डंडारी प्रखंड के विभिन्न पंचायतों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के लोगों से मुलाकात की और विकास कार्यों की समीक्षा की। मंत्री संजय कुमार ने कहा, “बेटा बनकर, भाई बनकर इस पिछड़े बखरी विधानसभा क्षेत्र को सजाने का काम करूंगा। विकास हमारी प्राथमिकता है और रहेगी।” उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि बखरी की जनता ने पिछले आठ दशकों से विकास न होने का कष्ट झेला है और अब विकसित बखरी बनाना उनका दायित्व है। उन्होंने यह भी कहा कि बिहार के विकास की पहली सीढ़ी बखरी के विकास से शुरू होगी। क्षेत्र भ्रमण की शुरुआत डंडारी के तेलिया में रामधुनी एवं यज्ञ के उद्घाटन से हुई। इसके बाद वे सिसौनी पहुंचे, जहां उनका स्वागत किया गया। नावकोठी के सैदपुर में उन्होंने पूर्व मुखिया और पूर्व जदयू प्रखंड अध्यक्ष केशरी नंदन मिश्र से मुलाकात की। मंत्री ने समसा में जदयू पंचायत अध्यक्ष मनोज महतो के पिता के निधन पर उनसे मुलाकात की। पहसारा में मुखिया जी चौक पर उन्होंने भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर स्मारक पर माल्यार्पण किया। डफरपुर पंचायत के छतौना में पंसस अजीत सिंह की मां के निधन पर भी उन्होंने संवेदना व्यक्त की। अंत में, मंत्री संजय कुमार ने नावकोठी के मुखिया और मुखिया संघ के जिला महासचिव राष्ट्रपति कुमार तथा पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष अवध किशोर सिंह से मुलाकात की। इस दौरान प्रखंड की समस्याओं और क्षेत्र के विकास पर चर्चा हुई। इस अवसर पर लोजपा जिलाध्यक्ष प्रेम कुमार पासवान, जदयू प्रखंड अध्यक्ष मुकेश कुमार, लोजपा प्रखंड अध्यक्ष शंकर राय, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष अवध किशोर सिंह और ललन गुप्ता, तरुण कुमार, विश्वनाथ दास, हरे राम सिंह, नीतीश जयसवाल, पंकज जयसवाल, धर्मवीर कुमार, चिक्कू कुमार, देवेन्द्र दास, गुलाब सिंह, मनोज पाठक सहित कई एनडीए कार्यकर्ता मौजूद थे।
https://ift.tt/2UNST91
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply