DniNews.Live

यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:धमाके से कोल्ड स्टोरेज ढहा- 4 की मौत; अखिलेश बोले- गैस की कीमतें बढ़ेंगी, प्रेमिका का सिर धड़ से अलग किया

नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर प्रयागराज में कोल्ड स्टोरेज के ढहने और 20 लोगों के दबने की आशंका को लेकर है। वहीं, दूसरी खबर योगी कैबिनेट में लिए गए निर्णयों को लेकर है। चलिए, सिलसिलेवार तरीके से पढ़ते हैं कि यूपी में दिनभर क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें… 1- प्रयागराज में कोल्ड स्टोरेज ढहा,17 को निकाला गया-4 मौत प्रयागराज में सोमवार को कोल्ड स्टोरेज की बिल्डिंग ढहने से 20 से अधिक दब गए। अब तक 17 लोगों को मलबे से निकाला जा चुका है। 4 की मौत हुई है। मृतकों में 3 बिहार और 1 प्रयागराज का है। रेस्क्यू में 7 जेसीबी लगे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कोल्ड स्टोरेज की बिल्डिंग एक धमाके बाद भरभराकर गिर गई। अमोनिया गैस का रिसाव होने लगा, 1 किमी तक बदबू फैल गई। पूरी खबर पढ़ें 2- गेहूं का खरीद मूल्य 160 रुपए बढ़ा, यूपी कैबिनेट में 35 प्रस्ताव पास सीएम योगी की अध्यक्षता में कैबिनेट मीटिंग हुई। कैबिनेट ने 35 प्रस्ताव पास किए। गेहूं का खरीद मूल्य 160 रुपए बढ़ा दिया गया। इसकी MSP 2585 रुपए प्रति क्विंटल तय की गई है। प्रदेश में इस साल 30 मार्च से 15 जून तक 6500 केंद्रों पर गेहूं खरीद होगी। कानपुर में बिजली प्लांट शुरू होगा जबकि गोरखपुर को सोलर सिटी बनाया जाएगा। नगर पालिका स्मार्ट बनाए जाएंगे। पूरी खबर पढ़ें 3- साथी को बचाने में गाजीपुर के कैप्टन शहीद; पिता बोले- सिर पत्थर से टकराया गाजीपुर के 25 साल के कैप्टन प्रशांत चौरसिया की देहरादून में साथी को बचाने में जान चली गई। 20 मार्च को प्रैक्टिस के दौरान एक जवान नदी के तेज बहाव में फंस गया था। यह देख कैप्टन नदी में कूद पड़े। उन्होंने साथी को तो बचा लिया लेकिन खुद फंस गए। एक पत्थर से टकराकर घायल हो गए। इलाज के दौरान 22 मार्च को मौत हो गई। गांव में आज अंतिम संस्कार हुआ। पूरी खबर पढ़ें 4- शंकराचार्य चतुरंगिणी सेना बनाएंगे; पहले रोकेंगे-टोकेंगे फिर ठोकेंगे शंकराचार्य 2.18 लाख सैनिकों की चतुरंगिणी सेना बनाएंगे। ड्रेस पीली होगी। हाथ में परशु (फरसा) होगा। चतुरंगिणी सेना बनाने के लिए श्रीशंकराचार्य चतुरंगिणी सभा का गठन किया है। इसमें 27 सदस्य होंगे। इसका अध्यक्ष वे खुद होंगे। काशी में कहा- सेना गाय, धर्म-शास्त्र और मंदिर की रक्षा करेगी; पहले रोकेगी, टोकेगी फिर ठोकेगी। सेना में देशभर से लोग भर्ती होंगे। पूरी खबर पढ़ें 5- प्रयागराज में मंत्री निषाद ने दिया धरना, कहा- श्रृंगवेरपुरधाम में अवैध मस्जिद हटाई जाए प्रयागराज में मस्जिद हटाने को लेकर मंत्री संजय निषाद ने धरना दिया। बोले- निषाद पार्क से मस्जिद हटाई जाए। 15 साल पहले पुजारी की हत्या कर मस्जिद अवैध रूप से श्रृंगवेरपुरधाम की जमीन पर बनाई गई है। एनएच 30 पर मंत्री के धरने से 5 किमी जाम लगा। स्थिति बिगड़ते देख अधिकारी मौके पर पहुंचे। कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद 2 घंटे चला धरना समाप्त किया। पूरी खबर पढ़ें अब अहम 8 खबरें… 6- चंदौली में SDM पति-पत्नी में विवाद बढ़ा, 15KM दूर घर, पर मिलते नहीं चंदौली में SDM दिव्या ओझा का SDM पति अनुपम मिश्रा से विवाद बढ़ गया है। FIR दर्ज कराने के बाद पिता ने आरोप लगाया है कि झूठ बोलकर शादी की गई। वह जन्मजात नपुसंक है। दहेज में 20 करोड़ मांगने का भी आरोप लगाया। दरअसल, दोनों एकसाथ SDM बने। फिर लव मैरिज की। अब दोनों का आवास 15km दूर, पर मिलते तक नहीं; मीटिंग में दूर-दूर रहते। पूरी खबर पढ़ें 7- अखिलेश ने गोरखपुर हत्याकांड पर CM योगी को घेरा, पूछा- किसको बचाया जा रहा? लखनऊ में अखिलेश बोले- एलपीजी का फुल फॉर्म लापता गैस हो गया है। युद्ध नहीं थमा तो बहुत सारी दिक्कतें आने वाली है। चुनाव खत्म होते ही कीमतें बढ़ाई जाएंगी। उन्होंने गोरखपुर में भाजपा नेता की हत्या पर सवाल उठाते हुए कहा- क्या कार्रवाई हुई, किसका नाम FIR से हटाया गया। किसको बचाया जा रहा है? भाजपा सांसद के बयान-‘नंगा कर दूंगा।’ को भी याद दिलाया। पूरी खबर पढ़ें 8- मुजफ्फरनगर में 70 साल के मौलाना ने कुकर्म किया, VIDEO में गंदी हरकत करता दिखा मुजफ्फरनगर में 70 साल के मौलाना ने मदरसे में 11 साल के बच्चे के साथ कुकर्म किया। किसी ने मदरसे के अंदर उसकी करतूत का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। वीडियो बच्चे के परिवार तक पहुंचा तो वो सन्न रह गए। किशोर से पूछताछ की तो उसने अपनी आपबीती सुनाई। परिजन की तहरीर पर POCSO में केस दर्ज कर आरोपी मौलाना को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूरी खबर पढ़ें 9- महिला आयोग की अध्यक्ष बोलीं- ‘पवन सिंह को थप्पड़ मारना चाहिए’, 2 अप्रैल को बुलाया हरियाणवी एक्ट्रेस अंजलि की कमर छूने की शिकायत पर महिला आयोग की अध्यक्ष बोलीं- पवन सिंह को स्टेज पर थप्पड़ मारना चाहिए था। आयोग ने सख्ती दिखाते हुए भोजपुरी एक्टर को 2 अप्रैल को सुनवाई के लिए बुलाया है। एक्ट्रेस ने कहा- उनकी अनुमति के बिना वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया। इससे मानसिक तनाव और सामाजिक अपमान हुआ। पूरी खबर पढ़ें 10- बुलंदशहर में शादी की जिद पर प्रेमी ने 2 टुकड़े किए, महिला से 13 साल छोटा था बुलंदशहर में शादी का दबाव बनाने पर प्रेमी ने प्रेमिका के दो टुकड़े कर दिए। सिर और धड़ को अलग-अलग जगह फेंक दिया। प्रेमी महिला से 13 साल छोटा है। पुलिस 8 दिन से सिर कटी महिला की लाश की पहचान में लगी थी। दो आरोपियों को सोमवार को गिरफ्तार किया। बताया हत्या में आरोपी के दोस्त ने भी साथ दिया। दोनों ने पहले शराब पार्टी की, मिलकर हत्या कर दी। पूरी खबर पढ़ें 11- बरेली में गोवंश मिलने के बाद 7 पुलिसवाले सस्पेंड, एनकाउंटर में 3 को पकड़ा बरेली में गोवंश के अवशेष मिलने पर SSP ने 2 दरोगा समेत सात पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया। इस कार्रवाई से महकमे में हड़कंप मच गया। इसके बाद ताबड़तोड़ कार्रवाईयां शुरू हुई। कुछ ही घंटों में तीन तस्करों को एक एनकाउंटर में गोली मारकर अरेस्ट किया गया। गोली लगने के बाद जब पुलिस वाले ले जाने लगे तो आरोपी बोले- हाय अल्लाह…गलती हो गई। पूरी खबर पढ़ें 12- बुलंदशहर में पिता की मौत सुनकर बेटी को आया हार्टअटैक, 1 घंटे में दोनों की मौत बुलंदशहर में पिता की मौत की खबर सुनते ही नाबालिग बेटी को हार्टअटैक आ गया। उसकी भी मौत हो गई। लक्ष्मी नारायण रावल नाइट ड्यूटी के लिए रविवार रात में घर से निकले थे। रास्ते में उनकी बाइक से अचानक सांड टकरा गया। गंभीर रूप से घायल रावल को अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन मौत हो गई। उधर, उनकी मौत की खबर घर पहुंची तो बेटी को हार्ट अटैक आ गया। पूरी खबर पढ़ें 13- गाजियाबाद में चप्पल पहनकर युवक ने धोए आलू, चाट खाने रोजाना 500 लोग जुटते गाजियाबाद में चाट की दुकान में एक युवक चप्पल पहनकर आलू को साफ कर रहा था। इसका 41 सेकेंड का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में युवक दुकान के बाहर एक भगोने में आलूओं को पैरों से धोता दिखाई दे रहा। एक लड़की बोल रही है कि मेरी मम्मी भी यहीं की टिक्की खाती हैं, अब मैं उन्हें पूरी सच्चाई दिखाउंगी। तब भरोसा होगा। स्टाल पर 500 लोग रोज जुटते हैं। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है… 14- आधुनिक बैलगाड़ी, स्टील की बॉडी लगाई और बाइक के टायर महोबा में अनोखी बैलगाड़ी की चर्चा है। बैलगाड़ी की पूरी बॉडी को लकड़ी की बजाय स्टील से तैयार किया गया है। इसके अलावा पुराने और पारंपरिक चक्कों की जगह पर उसमें बाइक के टायर लगाए गए हैं। इसको बनाने वाले बुजुर्ग शाकिर खान ने बताया- वह पारंपरिक ढंग से खेतीबाड़ी करते हैं। बैलगाड़ी को झांसी में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता के लिए डिजाइन किए हैं। पूरी खबर पढ़ें कल क्या रहेगा खास… 15- सीएम करेंगे ‘निवेश मित्र 3.0’ का शुभारंभ 24 मार्च को यूपी में ‘निवेश मित्र 3.0’ का शुभारंभ किया जाएगा। सीएम योगी एआई-आधारित इस सिंगल विंडो पोर्टल का लोकार्पण करेंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री ‘यूपी प्राइवेट बिजनेस पार्क डेवलपमेंट स्कीम-2025’ का भी शुभारंभ करेंगे। इसमें 85 कंपनियों को लेटर ऑफ कम्फर्ट (LoC), एलिजिबिलिटी सर्टिफिकेट (EC), भूमि आवंटन पत्र और 2,781.12 करोड़ की सब्सिडी भी दी जाएगी। कल शाम 7 बजे फिर होगी मुलाकात…

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *