पटना में सोमवार को 3 लोगों की हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि प्रॉपर्टी विवाद में ये तीनों मर्डर हुए हैं। पहले बाइक से आए 2 अपराधियों ने कारोबारी की 6 गोली मारकर हत्या कर दी। मर्डर के बाद दोनों भागने लगे। इसी दौरान भीड़ ने दोनों को हत्या वाली जगह से 200 मीटर दूर घेर लिया और पीट-पीटकर मार डाला। अपराधी भूपतिपुर के रहने वाले 65 साल के अशरफी राय की हत्या कर बाइक से भाग रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही सदर DSP मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस फिलहाल मृतक अपराधियों की पहचान करने में जुटी है। प्रारंभिक जांच में यह मामला 20 करोड़ रुपए के जमीनी विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की छानबीन कर रही है। मौके से 10 से ज्यादा खोखे मिले हैं। इसमें से 6 गोली कारोबारी को लगी है। इससे लगता है कि अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग की है। घटना गोपालपुर थाना क्षेत्र के डोमनचक इलाके की है। मौके से आई 3 तस्वीरें देखिए… गांव वाले बोले- गोली की आवाज सुनकर भीड़ जुट गई गांव के लोगों ने बताया कि गोली की आवाज सुनकर हम मौके पर पहुंचे थे। देखा तो कुछ लोग बाइक अशरफी सिंह की हत्या कर के भाग रहे थे। थोड़ी देर में चारों तरफ से भीड़ ने दोनों को घेर लिया। वो भीड़ पर फायरिंग करना चाह रहे थे। लोगों ने दोनों को पकड़ लिया। इसके बाद भाला, गड़ासा, ईंट, पत्थर से पीट- पीटकर मार डाला। इसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया है। एक दूसरे से 20 फीट दूर पड़े मिले बदमाशों के शव पुलिस के गांव में पहुंचते ही सन्नाटा पसर गया। हत्या के बाद लोग अपने-अपने घरों में दुबके हुए हैं। दोनों अपराधियों की बॉडी एक दूसरे से 20 फीट की दूरी पर मिली है। इससे ये समझा जा रहा है कि भीड़ ने दोनों को अलग-अलग पकड़कर पीटा है। दोनों के शरीर पर चोट के कई निशान हैं। सिर कूच दिया गया है। हाथ-पैर पर भी कई कट लगे हैं। भाले और गड़ासे से हमले के निशान हैं। ट्रिपल मर्डर के बाद गांव में फोर्स तैनात ट्रिपल मर्डर के बाद गांव में भारी फोर्स तैनात किया गया है। पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। गांव वालों से पूछताछ की जा रही है। हत्या वाले स्पॉट की भी जांच हो रही है। पुलिस ने हत्या वाली जगह से 8 से 10 फीट के एरिया की पड़ताल की है। इस दौरान ईंट, पत्थर, भाले मिले हैं। कारोबारी के परिवार से भी पूछताछ हो रही है। उनकी किससे दुश्मनी थी। वारदात के पीछे कौन लोग हैं इसकी जांच जारी है। सिटी SP पूर्वी बोले- पुलिस को CCTV फुटेज से क्लू मिले हैं सिटी SP पूर्वी परिचय कुमार ने बताया, ‘कारोबारी अपने घर के बाहर बैठे थे। बाइक से 2 अपराधी आए और गोली मारकर भागने लगे। भीड़ ने अपराधियों को घेर लिया और उनकी पिटाई कर दी। दोनों की मौके पर मौत हो गई। कारोबारी को अस्पताल लेकर आए थे, लेकिन डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। हमें CCTV फुटेज भी मिले हैं। हम उसकी जांच कर रहे हैं। अभी शुरुआती जांच है घटना क्यों हुई उसके बारे में साफ बताना संभव नहीं है। जांच जारी है।’ ये भी पढ़िए तस्वीरों में देखिए पटना में ट्रिपल मर्डर:दरवाजे पर जमीन कारोबारी को मारी गोली, भागने लगे तो भाला, गड़ासा लेकर टूट पड़ी भीड़ पटना में तीन लोगों की हत्या से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए….
https://ift.tt/aeFsLGE
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply