मुजफ्फरनगर के पुरकाजी थाना क्षेत्र के धमात गांव से 25 फरवरी से लापता युवक जोगेंद्र उर्फ पिंकी का 25 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है। इससे आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने सोमवार को एसएसपी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बताया कि जोगेंद्र के लापता होने के बाद उन्होंने अपने स्तर पर काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। उन्होंने एक व्यक्ति पर शक भी जताया है। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने अब तक इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। प्रदर्शनकारियों ने पुरकाजी पुलिस पर मामले को गंभीरता से न लेने का आरोप लगाया। उन्होंने इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की, जिसमें विशेष रूप से सीओ जानसठ से जांच कराने की बात कही गई। सूचना मिलने पर एसपीसीटी सत्यनारायण प्रजापत मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार और ग्रामीणों से बातचीत की और मामले में जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। अधिकारियों के आश्वासन के बाद ग्रामीण शांत होकर वापस लौट गए। हालांकि, लापता युवक की बरामदगी को लेकर परिवार और ग्रामीणों में अभी भी चिंता बनी हुई है।

Leave a Reply