DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

आदिवासियों की लड़ाई कांग्रेस ने लड़ी- डॉ. विक्रांत भूरिया:ओबरा खनन हादसे पर उच्च स्तरीय जांच की मांग की

कांग्रेस पार्टी अनुसूचित जनजाति के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया (विधायक) सोमवार को सोनभद्र पहुंचे। सोनभद्र के हिंदवारी में कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गौड़ की अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। डॉ. भूरिया ने ओबरा खनन हादसे में मारे गए आदिवासियों और मजदूरों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने इस घटना की उच्च स्तरीय जांच की मांग करते हुए कहा कि यह दुखद है कि जहां विधानसभा में स्वयं अनुसूचित जनजाति से कैबिनेट मंत्री हैं, वहां गरीब आदिवासियों के साथ ऐसी घटना हुई और उसकी न्यायिक जांच नहीं हो पा रही है। उन्होंने हादसे की न्यायिक जांच कर जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की बात कही। जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गौड़ ने बताया कि कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय इस विषय पर पहले ही यहां आ चुके हैं और उनकी मांगों के साथ पार्टी खड़ी है। उन्होंने जोर देकर कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा गरीब, मजदूर और खिलाड़ियों के लिए लड़ाई लड़ती रही है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य आशुतोष कुमार दुबे (आशु) ने कहा कि इस बड़ी घटना पर उनकी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। उन्होंने सरकार से पीड़ित परिवारों के जीविकोपार्जन और बच्चों की पढ़ाई-लिखाई के लिए व्यवस्था बनाने की मांग की। कांग्रेस प्रवक्ता इनामुल ने दोहराया कि कांग्रेस पार्टी हमेशा गरीबों की लड़ाई लड़ती है और इस घटना में भी न्याय के लिए सबसे आगे खड़ी है। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश अनुसूचित जनजाति के अध्यक्ष डॉ. उमेश गौड़, जितेंद्र पासवान, जिला उपाध्यक्ष बृजेश तिवारी, पूर्व शहर अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी, कांग्रेस नेता मनोज मिश्रा, युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष सूरज वर्मा, राष्ट्रीय छात्र संगठन के जिला अध्यक्ष अंशु गुप्ता, उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष राहुल जैन, बाबूलाल पनिका, आशीष सिंह, संतोष नेताम, ईश्वर प्रसाद गौड़ और रामप्यारे गौड़ सहित कई अन्य नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


https://ift.tt/2y35voI

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *