बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, खेल विभाग बिहार एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आज से गांधी स्टेडियम में राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल फुटबॉल अंडर-19 (बालक) खेल प्रतियोगिता शुरू हो गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला खेल पदाधिकारी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इसके बाद कुल पांच मैच खेले गए। पहला मैच कोशी प्रमंडल बनाम मुंगेर प्रमंडल के बीच खेला गया। जिसमें मुंगेर की टीम ने विजय हासिल किया। मुंगेर प्रमंडल टीम की ओर से मैच का पहला और एक मात्र गोल करके जर्सी नंबर-9 छोटेलाल ने कर अपनी टीम को जीत दिलाया। दूसरा मैच दरभंगा प्रमंडल बनाम मगध प्रमंडल के बीच खेला गया। जिसमें मगध प्रमंडल की टीम ने दरभंगा प्रमंडल को 3-0 से हराया। मगध टीम की ओर से मैच का पहला गोल जर्सी नंबर-7 चांद ने किया। मैच का दूसरा गोल जर्सी नंबर-10 शिवम ने एवं तीसरा गोल जर्सी नंबर-12 प्रदीप ने किया। जबकि दरभंगा की टीम कोई गोल नहीं कर सकी। तीसरा मैच तिरहुत प्रमंडल बनाम सारण प्रमंडल के बीच खेला गया। जिसमे दोनों ही टीम ने एक-एक गोल किया। मैच का नतीजा ड्रा रहा। तिरहुत प्रमंडल टीम की ओर से एक गोल जर्सी नंबर-11 कृष राज ने किया। जबकि सारण प्रमंडल की ओर से एक गोल जर्सी नंबर-11 हैप्पी बैठा ने किया। चौथा मैच मगध बनाम मुंगेर प्रमंडल के बीच खेला गया। जिसमें मगध की ओर से अंतिम समय में एक गोल कर जर्सी नंबर-10 शिवम ने मैच को मगध की झोली में डाल दिया। पांचवां मैच तिरहुत प्रमंडल बनाम दरभंगा प्रमंडल के बीच खेला गया। जिसमें दरभंगा की टीम ने तिरहुत प्रमंडल को 5-0 से हराया। जिला खेल पदाधिकारी बिट्टू कुमार सिंह ने कहा कि खेल जीवन का अभिन्न अंग है, इसमें सभी को रूचि रखनी चाहिए। प्रतियोगिता में बिहार राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा शशि कुमार सुमन को तकनीकी पदाधिकारी नियुक्त किया गया है। मौके पर जिला खेल संयोजक विश्वजीत कुमार, शारीरिक शिक्षक अरविंद, चिरंजीव, राजेश रौशन, अरुणव, दीपक दीप, शशिकांत, अमन एवं रौशन आदि उपस्थित थे।
https://ift.tt/u7UVxkt
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply