झांसी के मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में भारत सरकार के खेल मंत्रालय की पहल पर खेलो इंडिया द्वारा अस्मिता एथलेटिक्स इवेंट आयोजित किया जा रहा है। एक दिन चलने वाले इस इवेंट में जिले की ढाई सौ लड़कियों ने भाग लिया। लड़कियों ने लॉन्ग जंप, शॉर्टपुट समेत रेस में भाग लिया। हालांकि, लॉन्ग जंप के लिए बने स्पॉट पर मिट्टी सख्त होने के चलते खिलाड़ियों को परेशानी भी हुई। जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव अर्जुन सिंह ने बताया कि भारत सरकार की ओर से बेटियों को प्रोत्साहित करने के लिए ये लीग आयोजित की जा रही है। इस लीग में जिले के स्कूल और स्पोर्ट्स क्लब भाग ले रहे हैं, जिसमें अभी ढाई सौ से ज़्यादा लड़कियां अपने खेल का प्रदर्शन कर रही हैं। इस इवेंट में जीतने वालीं लड़कियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका भी मिलेगा। हालांकि, अभी उसकी डेट नहीं आई है। इवेंट में लड़कियों ने लॉन्ग जम्प, शॉर्टपुट, 500 मीटर, 600 मीटर दौड़ में भी प्रतिभाग किया। अस्मिता एथलेटिक्स लीग में अंडर 10, 12, 14, 16, 18, 20 और अंडर 23 एज ग्रुप की लड़कियां प्रतिभाग कर रही हैं। बेटियां बोलीं-अब झांसी बाहर खेलने जाना है लॉन्ग जंप और 500 मीटर रेस में भाग लेने वाली बच्ची दृष्टि कुशवाहा ने बताया कि वह पहली बार स्कूल से बाहर आकर खेल रही है। बड़े मैदान और इतने सारे खिलाड़ियों के साथ यहां बहुत अच्छा लग रहा है। बोली कि अब देश के लिए भी खेलना चाहती हूं। यहां कोच भी बहुत कुछ सिखा रहे हैं। वहीं, आकांक्षा वंशकार ने कहा कि उसने लॉन्ग जम्प और रेस में भाग लिया है। रेस में वह तीसरे स्थान पर रही। आकांक्षा ने कहा कि अभी वह तीसरे स्थान पर रही है लेकिन, अपने प्रदर्शन से संतुष्ट नहीं है। बोली, मुझे फर्स्ट आना है और झांसी से बाहर खेलने जाना है।
https://ift.tt/HD8touS
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply