इटावा में 60 यात्रियों से भरी बस बेकाबू होकर दीवार से टकरा गई। 33 यात्री समेत दो गार्ड घायल हो गए। हादसे के वक्त बस 80 की स्पीड में थी। 30 सीटर बस में 60 लोगों को बैठाया गया था। एक्सीडेंट होते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से यात्रियों को बाहर निकाला। सभी घायलों को इलाज के लिए सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। बस इटावा से मैनपुरी जा रही थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह टूट गया। हादसा रविवार दोपहर वैदपुरा के मदर डेयरी के पास का है। इसका सीसीटीवी फुटेज आज सामने आया है। हादसे की 2 तस्वीरें … 30 सीटर वाली प्राइवेट बस में बैठाई 60 सवारी प्राइवेट बस इटावा रेलवे स्टेशन बाहर से सवारी भरती है। इसकी सवारी क्षमता 30 है, लेकिन रोजाना की तरह रविवार को भी इसमें करीब 60 यात्री बैठा दिए गए थे। बस दोपहर करीब सवा दो बजे इटावा से निकली और करीब तीन बजे वैदपुरा क्षेत्र स्थित मदर डेयरी गेट से जा टकराई। मदर डेयरी इटावा शहर से लगभग 12 किमी दूर है। बस इटावा से कुनेरा, वैदपुरा, हैंवरा, सैफई, करहल होते हुए मैनपुरी तक जाती है। हादसे में ड्यूटी पर तैनात मदर डेयरी के दो गार्ड भी टक्कर की चपेट में आने से चोटिल हो गए। हादसे में घायल लोगों का सैफई मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। आगे चल रहे कार चालक ने अचानक लिया ब्रेक प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस के आगे चल रही कार ने अचानक ब्रेक लगा दिया। उसे बचाने की कोशिश में बस चालक नियंत्रण खो बैठा और तेज रफ्तार के कारण गाड़ी सीधे गेट से जा टकराई। यात्रियों ने बताया कि बच चल रही थी तभी अचानक बाई तरफ मुड़ी। हम संभल पाते तबतक जोरदार टक्कर हुई। बस में चीखपुकार मच गई। समझ में ही नहीं आया कि इतनी जल्दी क्या हो गया। किसी तरह हम बस से बाहर निकले। बस में महिलाएं बच्चे भी सवार थे। मदर डेयरी के गार्ड रमन शर्मा ने बताया,“बस इतनी तेज रफ्तार में थी कि हमें खुद हटने का मौका नहीं मिला। ड्यूटी पर तैनात साथी भी गंभीर रूप से घायल हो गए। थोड़ी देर बाद पुलिस पहुंची। 5 से 6 एम्बुलेंस आई। किसी तरह यात्रियों को बाहर निकाला गया। फिर अस्पताल लेकर गए। सरकार को ट्रैफिक नियम सख्ती से लागू करना चाहिए। प्राइवेट बसों की मनमानी पर रोक लगानी चाहिए। ताकि ऐसे हादसे दोबारा न हों। पुलिस ने बस जब्त की, चालक से पूछताछ सैफई के सीओ कुशल पाल सिंह ने बताया कि बस को कब्जे में लेकर चालक से पूछताछ चल रही है। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की मुख्य वजह माना गया है। हादसे के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस के साथ मिलकर घायलों को बाहर निकालकर एम्बुलेंस में भेजने में मदद की। ………………………………………… ये खबर भी पढ़ें… उत्तराखंड में श्रद्धालुओं से भरी बस खाई में गिरी, 5 की मौत, 23 से ज्यादा घायल; पुलिस बोली- ब्रेक फेल होने से बेकाबू हुई उत्तराखंड के टिहरी में श्रद्धालुओं से भरी बस 70 मीटर गहरी खाई में गिर गई, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई है। टिहरी के SP आयुष अग्रवाल ने इसकी पुष्टि की। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे हुए इस हादसे में 23 से ज्यादा लोग घायल हैं, जिसमें से 7 की हालत नाजुक है। पढ़ें पूरी खबर…
https://ift.tt/iXoLxEg
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply