बहराइच के दरगाह थाना क्षेत्र में एक दवा व्यापारी के घर से करीब 50 लाख रुपए के गहने चोरी हो गए। इस मामले में व्यापारी ने अपनी पत्नी की सगी भाभी पर चोरी का संदेह जताते हुए स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर चोरी किए गए गहने बरामद कर लिए हैं। दवा व्यापारी मनोज बंसल अपने परिवार के साथ नगर की ग्रीन सिटी में रहते हैं। कुछ दिनों पहले अंबेडकर नगर की रहने वाली उनकी सरहज (पत्नी की भाभी) शिवानी उनके घर आई थी। 20 तारीख को व्यापारी की पत्नी सोनी की तबीयत खराब होने पर मनोज उन्हें डॉक्टर के पास ले गए। इसी दौरान घर की अलमारी से 50 लाख रुपए के जेवर गायब हो गए। जब वे लौटे, तो महिला रिश्तेदार शिवानी भी घर पर मौजूद नहीं थी। इस घटना के बाद 21 तारीख को व्यापारी ने दरगाह थाने में शिकायत दर्ज कराई। सोमवार को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला शिवानी को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी का सारा सामान बरामद कर लिया। अपर पुलिस अधीक्षक नगर अशोक सिंह ने बताया कि आरोपी महिला शिवानी को चोरी किए गए गहनों के साथ गिरफ्तार किया गया है। उसे पुलिस हिरासत में लेकर न्यायालय भेजा जा रहा है।
https://ift.tt/aJAechQ
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply