DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

यूपी में डॉक्टर दूल्हे की बारात में मौत:बग्घी पर चढ़ने से पहले ट्रक ने रौंदा; पिता शव पकड़कर रोया, दुल्हन बेहोश

बागपत में शादी से पहले डॉक्टर दूल्हे की मौत हो गई है। द्वारचार के लिए दूल्हा बग्घी पर बैठने जा रहा था, तभी उसकी तबीयत बिगड़ गई। हाईवे किनारे खड़े होकर उल्टी करने लगा। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने उसे कुचल दिया। दूल्हे की थोड़ी देर में तड़प-तड़पकर मौत हो गई। 25 साल के डॉ. सुबोध रोधिया की मौत की खबर सुनकर शादी के जोड़े में बैठी दुल्हन बेहोश हो गई। पलभर में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। हादसा सरूरपुर कला गांव में रविवार देर रात 1 बजे हुआ। आज सुबह शव घर पहुंचा तो चीख-पुकार मच गई। सुबोध की मां शव से लिपटकर रोने लगीं। थोड़ी देर में वह बेहोश हो गईं। शव यात्रा घर से उठी तो वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। दोपहर में गांव के श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। बड़े भाई ने मुखाग्नि दी। पुलिस का कहना है कि हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है। पिता-भाई भी डॉक्टर, 6 महीने पहले तय हुई शादी डॉ. सुबोध रोधिया बिनौली क्षेत्र के पिछोकरा गांव के रहने वाले थे। उनके पिता डॉ. सुकर्म पाल रोधिया और भाई डॉ. अंकुर रोधिया (30) भी डॉक्टर हैं। पिता की बिनौली में क्लिनिक है। मां ईश्वरी गृहिणी हैं। बहन उपासना और शालू अभी पढ़ाई कर रही हैं। छह महीने पहले सुबोध की शादी सरूरपुर कला की रहने वाली नेहा से तय हुई थी। तारीख 23 नवंबर रखी गई थी। प्रत्यक्षदर्शी की जुबानी, पढ़िए कैसे हुआ हादसा दुल्हन के गांव के एक युवक ने बताया कि रविवार सुबह से ही मेहमानों के आने का सिलसिला जारी था। शाम 8 बजे बारात पहुंची। करीब 100 बाराती थे। हम लोगों ने बारातियों का स्वागत किया। उन्हें नाश्ता कराया, फिर द्वार पूजा की तैयारी में जुट गए। दुल्हन नेहा लाल जोड़े में तैयार होकर बैठी थी। बाराती डीजे की धुन पर नाच रहे थे। बग्घी आकर खड़ी हुई। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर बग्घी खड़ी थी। दूल्हा जैसे ही उस पर बैठने लगा, उसकी तबीयत बिगड़ गई। वह हाईवे किनारे जाकर उल्टी करने लगा। तभी तेज रफ्तार ट्रक ने दूल्हे को कुचल दिया। पिता पैर पकड़कर रोते रहे, दुल्हन बेसुध
प्रत्यक्षदर्शी ने बताया- हम दरवाजे पर हाथ में माला लेकर बारातियों के स्वागत में खड़े थे। हादसे का पता चलते ही भागकर वहां पहुंचे। कुछ देर बाद दूल्हे की मौत हो गई। दूल्हे के पिता बेटे को पकड़कर रोए जा रहे थे। बहनें भाई की मौत पर बेहोश हो गईं। इधर, मौत की खबर सुनते ही नेहा बेहोश हो गई। नेहा की शादी जब से तय हुई थी, घर में खुशी का माहौल था। पिता ओमपाल सिंह खुश थे। मां बीना देवी बेटी को देखकर बेसुध थीं। पिता ओमपाल कुछ बोल ही नहीं पा रहे थे। उन्हें गहरा सदमा लगा है। पलभर में खुशियां मातम में बदल गईं। किसी को नहीं पता था कि इतना बड़ा हादसा हो जाएगा। कोतवाली प्रभारी दीक्षित त्यागी ने बताया- हादसे में दूल्हे की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द से जल्द ट्रक चालक को पकड़ा जाएगा। ……………………… ये खबर भी पढ़ें… शादी में आई बहन की हत्या, बाथरूम में लाश मिली, देवरिया से गोरखपुर मायके आई थी; 6 महीने पहले हुई थी शादी गोरखपुर में चचेरी बहन की शादी में आई महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई। घर के बाथरूम में ही उसकी खून से लथपथ लाश मिली। वारदात के बाद चीख-पुकार मच गई। थोड़ी देर के लिए शादी की रस्मों को रोक दिया गया। मौके पर पुलिस और डॉग स्क्वॉयड की टीम ने जांच की। पढ़ें पूरी खबर…


https://ift.tt/RIgynts

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *