मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर रविवार देर रात तेज रफ्तार एसी स्लीपर बस पलट गई। हादसे में 20 यात्री घायल हुए। इनमें 3 गंभीर है। उन्हें आगरा रेफर किया गया है। बस दिल्ली से रायबरेली जा रही थी। 35 यात्री सवार थे। हादसा रात में 1.15 बजे बलदेव थाना इलाके में हुआ। हादसे के वक्त बस की स्पीड इतनी तेज थी कि पलटने के बाद भी कई मीटर तक घिसटती चली गई। करीब 25 मिनट बाद पुलिस पहुंची तो ज्यादातर यात्री अंदर फंसे थे। चीख-पुकार मची थी। कई यात्रियों के सिर, हाथ-पैर से खून निकल रहा था। पुलिस ने शीशा तोड़कर जैसे-तैसे यात्रियों को बाहर निकाला। नजदीकी अस्पताल भेजा। हादसे की तस्वीरें… अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला बस की स्पीड अधिक होने के कारण हादसा अमेठी की रहने वाली कुसुम यादव ने बताया- मेरे पति बागपत में मजदूरी करते हैं। ट्रेन की टिकट नहीं मिली तो पति मुझे रात में करीब 1 बजे दिल्ली के आनंद बिहार ले गए। वहां पर रास्ते में रायबरेली जाने वाली एक प्राइवेट बस में बिठा दिया। बस नंबर- UP 22 AT 2877 थोड़ी ही देर बाद दिल्ली से रवाना हो गई। शादी के सीजन के चलते बस यात्रियों से पूरी तरह भरी हुई थी। उसमें करीब 35 सवार थे। अधिकांश सो रहे थे। बस की स्पीड काफी तेज थी। 1.15 बजे जैसे ही बलदेव इलाके में पहुंची। अनियंत्रित होकर पलट गई। अंधेरा होने के कारण पता ही नहीं चल पाया कि क्या हुआ है। यात्री बोला- सीट से गिरने पर एक्सीडेंट का पता चला अस्पताल में भर्ती एक अन्य घायल यात्री ने बताया कि बस अचानक से पलट गई। हमें जोर का झटका लगा। हम सीट से नीचे गिर गए। अंदर अंधेरा था, कुछ समझ ही नहीं आ रहा था। काफी देर बाद हमको बाहर निकाला गया। हादसे में घायल ज्यादातर यात्री रायबरेली और अमेठी के हैं। 3 गंभीर मरीज आगरा और 17 मथुरा जिला अस्पताल में भर्ती थाना प्रभारी रंजना सचान के मुताबिक राहगीरों ने फोन करके पुलिस को हादसे की सूचना दी थी। सूचना मिलने के 13 मिनट के भीतर 1 बजकर 28 मिनट पर पुलिस पहुंच गई। शीशा तोड़कर 20 घायलों को निकाला गया। उसके बाद एम्बुलेंस बुलाकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें से सलीम चौधरी, प्रियंका (18) और रविन्द्र (28) तीन यात्रियों की हालत गंभीर है। उन्हें आगरा के एसएन मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। जबकि 17 यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। उन्हें मथुरा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सड़क पर आधे घंटे तक लगा रहा जाम पुलिस के अनुसार- बस पलटने के कारण सड़क पर जाम लग गया था। फौरन क्रेन को बुलाया गया। क्रेन ने 10 मिनट के अंदर बस को रास्ते से हटाया। उसके बाद यातायात शुरू हो पाया। इस दौरान आधे घंटे तक यातायात बाधित रहा।हादसे के दो कारण नजर आ रहे हैं। पहला, ड्राइवर को झपकी, दूसरा तेज स्पीड। फिलहाल घटना की जांच की जा रही है। ————————————– ये खबर भी पढ़िए… वृद्धाश्रम में मरी मां, बेटा बोला- फ्रीजर में रखवा दो:घर में शादी है, बॉडी आई तो अपशगुन होगा गोरखपुर में बड़े बेटे ने मां का शव लेने से मना कर दिया। उसने पिता से कहा- घर में शादी है। इस समय लाश आई तो अपशगुन होगा। 4 दिन फ्रीजर में लाश रखवा दो। शादी के बाद आकर दाह संस्कार करवा दूंगा। मगर वह अपनी पत्नी की अंतिम इच्छा पूरी करने के लिए शव को गांव ले गए। जहां रिश्तेदारों ने घाट किनारे शव को दफना दिया। पति ने रोते हुए कहा- बेटा और रिश्तेदार कह रहे हैं कि 4 दिन बाद मिट्टी से बाहर निकाल कर अंतिम संस्कार करवा देंगे। मगर 4 दिन में शव को कीड़े खा जाएंगे। पढ़िए पूरी खबर…
https://ift.tt/swAmV2y
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply