DniNews.Live

ईद के बाद दालमंडी में हुई ध्वस्तीकरण की मुनादी:27 मार्च को तोड़े जाएंगे 18 मकान, PWD ने 46 मकानों की करा ली है रजिस्ट्री

दालमंडी चौड़ीकरण को लेकर ईद के मद्देनजर रुकी कार्रवाई सोमवार से शुरू हो गई। सोमवार को PWD के कर्मचारियों ने दालमंडी में मुनादी कराई। 18 मकानों की मुनादी के दौरान पुलिस और पीडब्ल्यूडी के कर्मी मौजूद रहे। इन सभी मकानों में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई 27 मार्च को की जाएगी। सभी से मकानों को खाली करने का अल्टीमेटम दे दिया गया है। दोपहर बाद हुई इस मुनादी से एक बार फिर दालमंडी के व्यापारियों में मार्केट में रूकावट को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। 18 मकानों की हुई दालमंडी में मुनादी पीडब्ल्यूडी विभाग ने ईद के बाद के बार फिर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई को अमली जमा पहनाना शुरू कर दिया है। दालमंडी में सोमवार को दोपहर बाद पीडब्ल्यूडी की टीम पहुंची और 18 मकानों की ध्वस्तीकरण की मुनादी कराई गई।सभी मकान में रहने वाले लोगों को इस बात की जानकारी दी गई कि मकान की रजिस्ट्री करा ली गई है।अतः इसे खाली कर दिया जाए। 27 मार्च को होगी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई पीडब्ल्यूडी के जेई ने बताया – दालमंडी गली को 17.05 मीटर चौड़ा किया जाना है। इसे लेकर दालमंडी के 181 मकान चिह्नित किए गए हैं। अभी तक कुल 46 मकानों की रजिस्ट्री की जा चुकी है। ईद को लेकर कार्रवाई को रोका गया था। लेकिन अब ईद के बीतने के बाद एक बार फिर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की जाएगी। 18 मकानों की आज मुनादी कराई गई है। इन सभी में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई 27 मार्च को की जाएगी। दुकानदार चिंतित मुनादी होने के बाद दालमंडी के दुकानदार एक बार फिर मार्केट में कस्टमर न आने से चिंतित दिखाई दिए। दुकानदारों ने कैमरे के सामने आये बिना बताया कि – ईद के दौरान कुछ दिनों के लिए मार्केट गुलजार हुआ था। लेकिन अब एक बार फिर ध्वस्तीकरण शुरू होने जा रहा है। ऐसे में इ बार फिर दुकानदारी ठप्प हो जाएगी। इन मकानों की हुई मुनादी पीडब्ल्यूडी के अभियंता केके सिंह ने बताया – आज जिन 18 मकानों की मुनादी की गयी है उनमे सीके 39/71A, सीके 40/68,39,70, सीके 40/76, सीके 40/78, सीके 42/ 106, 107, 108, सीके 42/ 196(1-3), सीके 43/181, सीके 43/151, सीके 43/168, 169, सीके 43/150A, सीके 69/2, सीके 69/5, सीके 69/1A, डी 50/219, सीके 67/25A, सीके 69/24, 24A, सीके 68/35 और सीके 67/23A की रजिस्ट्री करवा ली गई है। सभी को खाली करने की मोहलत दी गई है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *