DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

मुजफ्फरपुर में शादी समारोह में मारपीट:बिना दुल्हन के वापस लौटी बारात, दूल्हे को किडनैप करने की अफवाह; जांच के लिए पहुंची पुलिस पर हमला

मुजफ्फरपुर के जैतपुर थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। विवाद के बाद बारात बिना दुल्हन के वापस लौट गई। जब पुलिस दूल्हे के घर जांच के लिए पहुंची तो स्थानीय लोगों ने हमला कर दिया। जिसमें ASI समेत चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। घटना शेख धनवत गांव की है। जानकारी के मुताबिक भरत महतो ने अपनी बेटी की शादी पोखरैरा दक्षिणी टोला निवासी सुरेश महतो के पुत्र लक्ष्मण महतो से तय किया था। शादी समारोह के दौरान बारातियों और लड़की पक्ष के लोगों के बीच किसी बात लेकर विवाद हो गया। जमकर मारपीट हुई। जिसके बाद बारात को वापस लौटना पड़ा। शादी रुक गई। दूल्हे को अगवा करने की अफवाह फैलाई बारात लौटने के बाद लड़का पक्ष ने यह अफवाह फैलाई कि दूल्हे का अपहरण कर लिया गया है। इस सूचना पर जैतपुर पुलिस एएसआई मुकेश कुमार के नेतृत्व में दूल्हे के घर पोखरैरा दक्षिणी टोला पहुंची। पुलिस जब मामले की जानकारी ले रही थी, तभी स्थानीय लोग उग्र हो गए। पुलिस टीम पर हमला कर दिया। हमलावरों ने पुलिसकर्मियों पर कुर्सियां फेंकीं और उन्हें वहां से जाने के लिए कहा। इस हमले में एएसआई मुकेश कुमार समेत पुलिसकर्मी घायल हो गए। जांच के लिए पहुंची थी पुलिस टीम जैतपुर थानेदार रजनीकांत पटेल ने बताया कि शादी में आपसी विवाद के बाद मारपीट हुई थी। दूल्हे के अपहरण की अफवाह के चलते पुलिस जांच के लिए गई थी। इसी दौरान उन पर हमला हुआ, जिसमें पुलिस पदाधिकारी और अन्य कर्मी चोटिल हो गए। घायल पदाधिकारी के बयान पर तीन नामजद और 15 से 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस मामले में अभी तक लड़का या लड़की पक्ष की ओर से कोई लिखित शिकायत या आवेदन नहीं मिला है।


https://ift.tt/PKA5ILq

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *