DniNews.Live

मेरठ में BCA की छात्रा की मौत:बिहार की रहने वाली थी, शोभित विश्विधालय के हॉस्टल में रहकर कर रही थी पढ़ाई

मेरठ में पल्लवपुरम थाना क्षेत्र की शोभित विश्विधालय में BCA की पढ़ाई करने वाली बिहार निवासी 20 वर्षीय छात्रा प्रिया का शव हॉसटल के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। सूचना मिलने पर कॉलेज प्रबंधन छात्रा को लेकर एसडीएस ग्लोबल अस्पताल लेकर पहुंचा जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हालांकि मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। डॉक्टरों का कहना है कि पोस्टमार्टम से ही सही जानकारी मिलेगी। हॉस्टल में मिला छात्रा का शव
जानकारी के अनुसार मृतका प्रिया (20 वर्ष) बिहार के छपरा की रहने वाली थी और बीसीए तीसरे वर्ष की छात्रा थी। वह विश्वविद्यालय के हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही थी। घटना की जानकारी सबसे पहले उसके भाई विशाल को हुई, जो उसी विश्वविद्यालय में पढ़ाई करता है। उसने तुरंत प्रिया को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की आशंका
सूचना मिलते ही पल्लवपुरम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हॉस्टल के कमरे का निरीक्षण किया। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। घटना के समय कमरे में नहीं थीं बहनें
बताया जा रहा है कि प्रिया की दो बहनें भी उसी हॉस्टल में रहती हैं, लेकिन घटना के समय वे कमरे में मौजूद नहीं थीं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फिलहाल अस्पताल में रखवाया गया है। इस घटना के बाद हॉस्टल में रहने वाले अन्य छात्रों में दहशत का माहौल है। विश्वविद्यालय प्रशासन भी मामले पर नजर बनाए हुए है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *