DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

दरभंगा में फंदे से लटकी मिली महिला की लाश:पिता का आरोप- दूसरी लड़की के लिए दामाद ने मार डाला; ससुर बोले- बेटे को फांसी की सजा होनी चाहिए

दरभंगा में संदिग्ध हालत में एक महिला की मौत हो गई। फंदे से लटकता हुआ शव मिला है। पिता ने दामाद पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। मृतका की पहचान तेज नारायण दास की पत्नी गीता देवी(38) के तौर पर हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है। घटना केवटी थाना क्षेत्र के बरही गांव की है। बहादुरपुर के बराउर निवासी पिता रामवृक्ष दास ने बताया कि दामाद का पिछले 2 साल से शादीशुदा महिला रामदुलारी देवी से अफेयर चल रहा है। उसी के साथ रहता था। कभी-कभी घर आता था। इस बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद होता था। घर आने पर मेरी बेटी के साथ मारपीट करता था। कई बार पंचायत भी हुई, लेकिन वह नहीं सुधरा। उसी महिला के साथ रहता था। बेटी को मारकर फांसी पर लटका दिया गया है। प्रशासन से न्याय की मांग करते हैं। बहू के साथ मारपीट करता था वहीं, मृतका के ससुर जोगी दास ने कहा कि अपने बेटे के व्यवहार से मैं बहुत परेशान था। वह राजमिस्त्री का काम करता था। करीब छह साल से दूसरी महिला से उसका संबंध है। उसी के साथ घूमता था। घर में भी उसे रखना चाहता था, इसी बात को लेकर घर में झगड़ा होता था। मेरी बहू गीता के साथ मारपीट भी करता था। घटना के दिन गीता दिनभर सामान्य रूप से घर के काम में लगी रही। शाम को पास में शादी समारोह था। इस बीच परिजनों की नजर नहीं रही। दरवाजा बंद करके अंदर फंदे से झूल गई। बहू को मेरे बेटे ने बहुत दुख दिया है। 13 साल की एक बेटी है। 7 और 14 साल का दो बेटा है। जांच के बाद उसे फांसी होनी चाहिए। तीन बच्चे हैं। मैं बच्चों की देखभाल कर लूंगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा खुलासा इस संबंध में केवटी थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। ससुराल और मायके पक्ष के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।


https://ift.tt/jPfVS5D

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *