नीतीश कैबिनेट के नए मंत्रियों ने औपचारिक रूप से अपने-अपने विभागों का कार्यभार संभालना शुरू कर दिया है। पशु मत्स्य संसाधन मंत्री सुरेंद्र मेहता ने शुक्र होरा मुहूर्त में पदभार ग्रहण किया। इसके अलावा आज डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री नितिन नवीन, श्रवण कुमार और विजेंद्र प्रसाद यादव समेत अन्य मंत्री भी पदभार ग्रहण करेंगे। इससे पहले शनिवार को भी कुथ मंत्रियों ने कार्यभार संभाला था। शनिवार को ज्यादातर मंत्रियों ने शनिचरा को अशुभ मानते हुए पदभार नहीं लिया था। मंत्री शुभ मुहूर्त का इंतजार कर रहे हैं और अपने विभाग का कार्यभार उसी समय ग्रहण करने की तैयारी में हैं। शनिवार को इन मंत्रियों ने पदभार संभाला था उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश पंचायती राज विभाग का जिम्मा संभाला था। मंत्री अशोक चौधरी ने ग्रामीण कार्य विभाग का पदभार संभाल था। श्रेयसी सिंह ने आईटी विभाग का पदभार ग्रहण किया था। उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश पहले दिन ऑफ व्हाइट कलर की ओपन शर्ट, ब्लू जींस और क्रॉक्स में मंत्रालय आए थे। मंत्री दीपक प्रकाश पहले तो मीडिया से बात करने को तैयार नहीं दिखे थे, कहा था कि अपनी प्रतिक्रिया बाद में देंगे, लेकिन आग्रह करने पर वो तैयार हुए। बाइट देने के लिए खड़े हुए फिर बैठ गए और मंत्रालय के कर्मचारी से पीने के लिए पानी मांगा था। दीपक प्रकाश के मंत्रालय संभालने की 2 तस्वीरें…. सम्राट चौधरी बोले थे- अपराधियों को बिहार छोड़ना पड़ेगा बीजेपी ऑफिस पहुंचे उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा था, ‘भाजपा के नेतृत्व और नीतीश कुमार के निर्देशन ने मुझे बिहार में गृह मंत्री के तौर पर काम करने का मौका दिया। नीतीश कुमार ने लगातार बिहार में सुशासन स्थापित किया है। नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में हमेशा सुशासन होगा। बिहार के सुशासन ने यहां हमेशा अराजकता को समाप्त किया है। बिहार अपराधियों के लिए नहीं है। यहां से अपराधियों को बाहर जाना होगा।’ रामकृपाल यादव बोले थे 2 दिन के अंदर पदभार ग्रहण करूंगा रामकृपाल यादव ने कहा था, मैं सबसे पहले सीएम नीतीश का आभार व्यक्त करता हूं। जिन्होंने इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी है। किसानों के लिए मैं काम करूंगा। किसानों की आमदनी बढ़ी है। और क्या किया जा सकता है, वो करेंगे। केंद्र की सरकार 6 हजार रुपए किसानों को देती है। बिहार सरकार ने भी 3 हजार का प्रावधान किया है। कुल 9 हजार खाते में जा रहे हैं। जब तक किसान खुशहाल नहीं होगा, बिहार खुशहाल नहीं होगा। आर्थिक व्यवस्था दुरुस्त हो इसके लिए किसान को खुशहाल करना होगा। मैं 2 दिन में पदभार ग्रहण करूंगा। मैं किसान का बेटा हूं। उनकी दिक्कतों का समझता हूं। हर किसान को लाभ मिले उसके लिए काम हुआ है।
https://ift.tt/dvUiCaD
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply