DniNews.Live

आजमगढ़ में सपा ने मनाया शहादत दिवस:भाजपा पर साधा निशाना किसानो की कमर तोड़ने का काम कर रही है भाजपा

आजमगढ़ में समाजवादी पार्टी ने समाजवादी विचारक चिंतक डॉक्टर राम मनोहर लोहिया की जयंती के साथ-साथ महान क्रांतिकारी शहीद ए आजम भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु के शहादत दिवस के अवसर पर पार्टी कार्यालय में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं में वीर सपूतों को पुष्पांजलि अर्पित करके श्रद्धांजलि दी। इस उपलक्ष्य में आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव विधायक ने कहा कि डॉ लोहिया के समाजवादी विचारों की प्रासंगिकता बढ़ती जा रही है। साम्राज्यवादी मुल्क अमेरिका व उनके सहयोगी देश दुनिया की पूरी अर्थव्यवस्था अपने हाथ में लेकर जनता को गरीब बना रहे हैं। देश के प्रधानमंत्री मोदी ने ट्रेड डील कर किसानों की कमर तोड़ दिया। विधायक डॉ संग्राम यादव, अखिलेश यादव ने कहा कि जिन मूल्यों और सिद्धांतों को लेकर देश को आजाद करने के लिए शहीद ए आजम भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु ने फांसी का फंदा चूमकर शहादत देकर अंग्रेजी दास्तान से देश को आजाद कराया था। आज मोदी सरकार ने उन लोगों के सपनों को चकनाचूर कर दिया। शहीदों का सपना था देश आजाद होगा हमारी सत्ता होगी सबको समानता का अधिकार मिलेगा। लेकिन वर्तमान सरकार ने भाई-भाई में नफरत पैदा कर पूंजी पतियों को लूटने के लिए स्वतंत्र कर दिया है। जिला अध्यक्ष बोले भगत सिंह के सिद्धांतों और मूल्यों को जनता को बताएं
सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि स.पा. के नेता व कार्यकर्ता डॉ लोहिया व शहीद ए आजम भगत सिंह के आदर्शो व सिद्धांतों को जनता को बताएं और जागरूक करें। समाजवाद ही ऐसा सिद्धांत है जिसमें गरीबी, महंगाई, बेरोजगारी अन्य सभी समस्याओं का समाधान होगा। पूंजीवाद देश की जनता को गरीब बनाएगा आज दुनिया में अमेरिका व अन्य साम्राज्यवादी देश पूरी दुनिया की आर्थिक व्यवस्था अपने हाथ में लेकर भारत को आर्थिक गुलाम बना रहे हैं। इस अवसर पर पूर्व विधायक श्याम बहादुर यादव, सपा विधायक अखिलेश यादव सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *